Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Begusarai News: राकेश सिन्हा ने सदन में उठाया बेगूसराय से बलिया तक फ्लाईओवर बनाने की मांग, गिनवा दी होने वाली परेशानी

Beguasarai News राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने राज्यसभा में बेगूसराय शहर एवं बलिया बाजार के लिए फ्लाईओवर का मुद्दा उठाया। बेगूसराय शहर में कपस्या से ट्रैफिक चौक तक बन रहे फ्लाईओवर का विस्तार खातोपुर तक करने का प्रस्ताव सदन में दिया। वहीं बलिया में पावर हाउस से जानीपुर ढ़ाला तक फ्लाईओवर बनाने की मांग उन्होंने की। उन्होंने कई परेशानी भी गिनवाईं।

By srikrishan mishraEdited By: Sanjeev KumarUpdated: Sun, 10 Dec 2023 04:56 PM (IST)
Hero Image
राज्यसभा में बेगूसराय फ्लाईओवर को लेकर बात करते राकेश सिन्हा (जागरण)

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने राज्यसभा में बेगूसराय शहर एवं बलिया बाजार के लिए फ्लाईओवर का मुद्दा उठाया। बेगूसराय शहर में कपस्या से ट्रैफिक चौक तक बन रहे फ्लाईओवर का विस्तार खातोपुर तक करने का प्रस्ताव सदन में दिया।

वहीं बलिया में पावर हाउस से जानीपुर ढ़ाला तक फ्लाईओवर बनाने की मांग उन्होंने की। सदन में उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के शासनकाल में एनएच का विस्तार एवं चौड़ीकरण का कार्य बड़े पैमाने पर हो रहा है। कई जगह पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या मुख्य बाजार के पास पैदल यात्री एवं छोटे व्यवसायियों की सुविधा व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जा रहा है।

बेगूसराय शहर में फ्लाईओवर ट्रैफिक चौक पर ही समाप्त किया जा रहा है। जबकि वहां दोनों तरफ घनी आबादी के कारण फ्लाईओवर की सार्थकता कम हो जाती है। इसलिए उक्त फ्लाईओवर को घनी आबादी से आगे बढ़ाकर खातोपुर तक विस्तारित किया जाय, ताकि जान-माल की क्षति न हो।

इसी तरह बलिया के पास बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आमने-सामने रहने के कारण सड़क दुर्घटना ज्यादा होता है तथा यात्रियों को भी काफी परेशानी होती है। इसको ले स्थानीय लोग भी वर्षों से बलिया के पावर हाउस से जानीपुर ढ़ाला तक फ्लाईओवर के निर्माण की मांग कर रहे हैं।

उनकी मांग पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा के मेहनत एवं केंद्र के नरेंद्र मोदी की सरकार में नितिन गडकरी के सहयोग से विकास का कई काम संभव हो रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता शंभू सिंह ने कहा कि यह जनसापेक्ष मांग है। कई सामाजिक संगठन एवं स्थानीय लोग राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा से यह मांग कर चुके हैं। उनकी मांग पर भाजपा नेता नीरज नवीन, सुनील सिंह, बलराम सिंह, रामकल्याण सिंह आदि ने प्रसन्नता जताया है।