Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: हर्ष फायरिंग का मामला... शादी समारोह में ताबड़तोड़ बरसा दी गोलियां, वीडियो वायरल

शादी और अन्य तरह की पार्टी हर्ष फायरिंग और बंदूक चमकाने पर पूर्ण तरीके से रोक है। वहीं लोग इस नियम का धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भी एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसमें बारात में आया युवक पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है। वायरल वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर का बताया जा रहा है।

By rupesh kumarEdited By: Mukul KumarUpdated: Mon, 18 Dec 2023 03:11 PM (IST)
Hero Image
शादी समारोह में ताबड़तोड़ बरसा दी गोलियां

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय में पुलिस आए दिन हथियार लहराते हुए वीडियो की जांच में जुटी ही रहती है। ऐसे में  दूसरा वीडियो भी प्रसारित हो जाता है। बेगूसराय में पुलिस की लाख सख्ती के बाद भी शादी समारोह में हथियार लहराने और हर्ष फायरिंग का सिलसिला लगातार जारी है।

इसी कड़ी में सोमवार को भी एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसमें बारात में आया युवक पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है। वायरल वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर का बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने हर्ष फायरिंग के प्रसारित वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिया है। युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। हालांकि दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल युवती की मौत

साहेबपुर कमाल (बेगूसराय) मे दो दिन पूर्व रहुआ पंचायत के रहुआं गांव में भूमि विवाद में मारपीट हुई थी। इसमें वार्ड चार निवासी रामाशंकर सिंह की 35 वर्षीय पत्नी माला देवी गंभीर रूप से घायल गई थी। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत पटना के अस्पताल में हो गई।

मौत के बाद महिला के स्वजन उसके शव को लाने की प्रक्रिया में लगे हैं। बताया जाता है कि 14 दिसंबर को ही भूमि विवाद के कारण अपने ही संबंधी के बीच रामाशंकर सिंह एवं उनकी पत्नी के साथ मारपीट हुई थी। वहीं आवेदन पर बाबू साहेब को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें- 'पकड़ौआ शादी के डर से...', IPS Vikas Vaibhav ने सुनाया जोरदार किस्सा, बोले- IIT का पेपर लीक हुआ तो बड़ी पीड़ा हुई

यह भी पढ़ें- महाबोधि मंदिर में जूते में मोबाइल छुपाकर ले जा रहा था अमेरिकी पर्यटक, सुरक्षाकर्मियों को हुआ शक; फिर...

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें