Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Begusarai News: शादी में तमंचे पर डिस्को करना पड़ा भारी, डीजे की धुन पर देसी कट्‌टा लहराते युवक गिरफ्तार

बेगूसराय में एक युवक को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक शादी समारोह में डीजे पर डांस करते हुए पिस्टल लहरा रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व आर्म एक्ट में गिरफ्तार होकर जेल गया था। हाल ही में जमानत पर छूट कर आया था।

By Arun Chandra JhaEdited By: Mukul KumarUpdated: Thu, 14 Dec 2023 11:38 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सूत्र, गढ़पुरा (बेगूसराय)। बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार की रात लोडेड देसी कट्टा के साथ कुम्हारसो गांव में एक शादी समारोह में डीजे पर डांस करते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक ग्रामीण राम सेवक शर्मा का पुत्र बसंत कुमार बताया गया है।

वह कुम्हारसो पंचायत निवासी विजय साहू के पुत्र के शादी में बज रहे डीजे पर पिस्तौल लहराते हुए डांस कर रहा था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस पहुंची और उसे लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी कट्टे के साथ हुआ था गिरफ्तार

जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि गिरफ्तार बसंत कुमार को काफी पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि 3 अगस्त 2023 को यह लड़का गढ़पुरा स्टेशन के समीप बदिया बांध पर पांच अन्य युवक के साथ देसी कट्टा के साथ पकड़ा गया था।

इसमें इस लड़के के साथ एक कुम्हारसो पंचायत के भंसी गांव का तथा चार विधान थाना क्षेत्र के युवक शामिल थे। सभी मिलकर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने वाले था। इस मामले में कुछ दिन पूर्व ही बसंत कुमार जेल से जमानत पर छूट कर घर आया है। उसके बाद गलत गतिविधि में फिर से शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें-  'कानून अपने हाथ में लेकर लात-जूते चलाए...', संसद की घटना पर लालू की पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरा

यह भी पढ़ें- लालू के रहते नीतीश पर भरोसा नहीं', BJP सांसद का हमला; कहा- अडाणी को कोसने वाले बिछा रहे रेड कार्पेट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें