Move to Jagran APP

Begusarai News: दिवाली के दिन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, उल्टी और दस्त से दो बच्चों की मौत; चार अस्पताल में इलाजरत

बिहार के बेगूसराय जिले में उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद दो बच्चों की जान चली गई है। वहीं चार बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से यह घटना हुई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरी कर रही है।

By Ajit Kumar Jha (Teghra)Edited By: Mukul KumarUpdated: Sun, 12 Nov 2023 01:44 PM (IST)
Hero Image
उल्टी और दस्त से दो की मौत, चार अस्पताल में इलाजरत

संवाद सहयोगी, तेघड़ा(बेगूसराय)। बिहार के बेगूसराय जिले में पकठौल पंचायत के वार्ड संख्या एक में अलसुबह उल्टी और दस्त होने से एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, चार बच्चे तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत हैं।

मृतक की पहचान सत्तो तांती के 9 वर्षीय पुत्री गायत्री कुमारी व दूसरी लड़की की पहचान महना नीरपुर निवासी बिरजू तांती की तीन वर्षीय पुत्री अनुराधा कुमारी के रूप में हुई, जो सत्तो तांती की नतनी लगती है।

सत्तो तांती ने बताया कि शुक्रवार को देर रात बुखार आया था। उन्होंने कहा कि स्थानीय डॉक्टर के यहां इलाज कराया गया, शनिवार के दिन में कई उल्टी और दस्त की शिकायत थी। इसके बाद निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान रविवार की अलसुबह गायत्री कुमारी और अनुराधा कुमारी की मृत्यु हो गई।

वहीं, चार तेघड़ा अस्पताल में इलाजरत हैं, सभी को उल्टी और दस्त की समस्या है। अस्पताल में इलाजरत खुशबू कुमारी (15 वर्ष), मीनू कुमारी (13 वर्ष), नैना कुमारी (8 वर्ष) सभी के पिता सत्तो तांती हैं। वहीं, आरूषी कुमारी (5 वर्ष) के पिता बिरजू तांती हैं।

मुंडन कार्यक्रम के बाद बढ़ी बीमारी

स्थानीय लोगों ने बताया सत्तो तांती के भाई बिरजू तांती के लड़का का मुंडन शुक्रवार सिमरिया घाट पर हुआ था। शनिवार को दिन में घर पर चौपहरा पूजा था। सत्तो तांती के घर के अगल-बगल भी तीन-चार बच्चों को दस्त और उल्टी हुई था, लेकिन अभी वह ठीक हैं।

घटना की सूचना मिलने पर तेघड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया कर रही है।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि भोज खाने के दौरान फूड प्वाइजनिंग भी हो सकता है। ऐसे डायरिया और कोलरा का प्रकोप लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा घटना का क्या कारण है।

यह भी पढ़ें- बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, ट्रांसफर व प्रतिनियुक्ति पर लगी रोक, दिशानिर्देश जारी

यह भी पढ़ें- 'अपनी जाति के नेताओं को भी झाड़ू मारकर भगाना होगा', जानें मधुबनी में क्यों भड़क गए प्रशांत किशोर?

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।