Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar: पुलिस की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से 10.75 लाख की ठगी, अधिकारियों से मिलाने के बहाने दुष्कर्म

लिस बहाली का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और 10.75 लाख रुपये ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने में आया है। ठगी और दुष्कर्म के इस मामले में छौड़ाही ओपी क्षेत्र की पीड़िता ने गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के खखरूआ गांव निवासी चंद्रशेखर पासवान को मुख्य आरोपी बनाते हुए 19 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए महिला थाना में FIR दर्ज कराई है।

By Mohit TripathiEdited By: Mohit TripathiUpdated: Tue, 19 Sep 2023 10:05 PM (IST)
Hero Image
अधिकारियों से मिलाने के बहाने दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, (बेगूसराय): पुलिस बहाली का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और 10.75 लाख रुपये ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने में आया है।

ठगी और दुष्कर्म के इस मामले में छौड़ाही ओपी क्षेत्र की पीड़िता ने गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के खखरूआ गांव निवासी चंद्रशेखर पासवान को मुख्य आरोपी बनाते हुए 19 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए महिला थाना में FIR दर्ज कराई है।

केस के जांचकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि मामले का पर्यवेक्षण किया जा रहा है। पर्यवेक्षण के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

क्या बोली पीड़िता

पीड़िता ने बताया है कि मुख्य आरोपी ने पुलिस बहाली में प्रारंभिक और पीटी परीक्षा में उत्तीर्ण कराने के लिए 10 लाख रुपया की मांग की थी।

मुख्य आरोपी के प्रभाव और झांसे में आकर 10 जनवरी 2020 को 65 हजार रुपये और छह दिसंबर 2021 को परीक्षाफल निकालने के नाम पर 1.75 लाख रुपया नकद ले लिया। इसके बाद धीरे-धीरे कुल 10 लाख रुपया भुगतान किया गया।

अधिकारियों से मिलाने के बहाने दुष्कर्म

पुलिस की नौकरी नहीं मिलने पर आरोपी से उक्त रुपये वापस करने की मांग करने लगी। उसके बाद मुख्य आरोपी चंद्रशेखर पासवान ने पीड़िता को वरीय अधिकारी से मिलने के नाम पर पटना, सहरसा और मुजफ्फपुर बुलाने लगा।

साथ आने-जाने के दौरान आरोपी ने उसे प्यार का झांसा देना शुरू कर दिया। इस दौरान 28 दिसंबर 2022 को पटना के एक होटल में ले जाकर अवैध संबंध बना लिया।

विरोध करने पर उसने पीड़िता को जान से मारने और खुद भी खुदकुशी करने की धमकी देते हुए शादी करने का प्रस्ताव देने लगा।   पीड़िता ने लोकलाज व शर्म के कारण उक्त घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

आरोपी के घर पहुंचने पर पीड़िता के साथ मारपीट

इस बीच चंद्रशेखर ने तीन बार बलपूर्वक दुष्कर्म किया। बीते 30 मई 2023 को पीड़िता मुख्य आरोपी के घर पहुंच गई और शादी का दबाव बनाने के लिए उसके घर पर जमी रही।

गांव में उक्त मामले की चर्चा होने पर खखरुआ के करीब 15-20 लोग पीड़िता को भगाने के लिए गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने पीड़िता के पास से डायरी और मोबाइल छीन लिया। पीड़िता ने छीने गए मोबाइल व डायरी में उक्त घटना का साक्ष्य होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: 'बिहार दिखाता है रास्‍ता...', महिला आरक्षण विधेयक को लेकर JDU ने किया यह दावा, कहा- नीतीश की राह पर PM मोदी

आरोपितों ने मुख्य आरोपित से मामला में सुलह कराने के लिए रूपया ऐंठने और पीड़िता से भी रूपया वापस कराने के लिए 50 हजार रूपया ऐंठने की कोशिश की। इन दिनों ठगी व दुष्कर्म की चर्चा मौजी हरिसिंह पंचायत में जोर-शोर से हो रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें