Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'खतरा मंडरा रहा', चुनाव से पहले गिरिराज का नीतीश कुमार को क्लियर मैसेज; MLA-MLC का मिला साथ

बेगूसराय में बाढ़ से एक लाख हेक्टेयर फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बेगूसराय को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। गंगा और गंडक नदी के बांध पर अत्यधिक दबाव से बेगूसराय शहर पर भी खतरा मंडरा रहा है। गिरिराज सिंह को एमएलसी और विधायक का भी साथ मिला है।

By Kumar Manish Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 24 Sep 2024 02:17 PM (IST)
Hero Image
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि बेगूसराय में एक लाख हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलें बाढ़ के कारण बर्बादी की कगार पर हैं। नगर निगम के पांच वार्ड सहित जिले के आठ प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हैं। मटिहानी व बलिया में बाढ़ के साथ कटाव की चिंता सता रही है।

वह सोमवार की सुबह टाउनशिप स्थित रशियन गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बेगूसराय को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गंगा व गंडक नदी के बांध पर अत्यधिक दबाव से बेगूसराय शहर पर भी खतरा मंडरा रहा है।

गिरिराज ने की जिला कृषि पदाधिकारी से बात

मंत्री ने कहा कि बांध किनारे रिसाव से किसानों की फसल भी प्रभावित होने का अंदेशा है। उन्होंने मौके से ही जिला कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार यादव से बात की और बाढ़ के साथ रिसाव से प्रभावित कृषि योग्य भूमि का सर्वे करने को कहा।

उन्होंने कहा कि मटिहानी के सिंहपुर, बलहपुर व बलिया के विशनपुर, सैदपुर में लगातार कटाव हो रहा है। डीएम तुषार सिंगला को भी किसानों के लिए समय पूर्व बीज प्रबंधन, खाद की ससमय व पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को तत्काल बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर लाभ दिए जाने की मांग की।

विधान पार्षद बोले- लोग 22 दिनों से झेल रहे कष्ट

उन्होंने कहा कि सामुदायिक किचेन समेत अन्य सरकारी राहत कार्य किए जा रहे हैं। बाढ़ का पानी घटने के बाद बाढ़ से टूटी सड़कों की मरम्मत व लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी है। विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने सम्यक योजना बनाकर बचाव का काम करने की जरूरत बताई। कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग 22 दिनों से कष्ट झेल रहे हैं। बांध से 500 मीटर दूर तक की फसल बर्बाद हो गई है।

ये भी पढ़ें- JDU में क्या होगा Nitish Kumar का फ्यूचर? बस कुछ दिनों में हो जाएगा फैसला; घड़ी की टिक-टिक शुरू

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'लालू यादव आदतन भ्रष्टाचारी...', RJD सुप्रीमो पर मंगल पांडेय का तीखा हमला; याद दिलाया नब्बे का दशक

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें