Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Begusarai News: बेगूसराय में सीपीआइ के सक्रिय कार्यकर्ता का निधन, दौड़ी शोक की लहर; तेघरा विधायक ने दी श्रद्धांजलि

Begusarai News बरौनी अंचल भाकपा बीहट तीन शाखा के सक्रिय भाकपा कार्यकर्ता सह पूर्व बालीबाल खिलाड़ी नप बीहट वार्ड संख्या 24 मथुरापुर टोला निवासी मंतोष कुमार झा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार की शाम निधन हो गया। इसकी सूचना पाते ही बरौनी अंचल भाकपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास पर आने के बाद अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

By Saroj Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 08 Jun 2024 08:44 PM (IST)
Hero Image
बेगूसराय में सीपीआई कार्यकर्ता का निधन (जागरण)

 संवाद सूत्र, जागरण बीहट (बेगूसराय)। Begusarai News: बरौनी अंचल भाकपा बीहट तीन शाखा के सक्रिय भाकपा कार्यकर्ता सह पूर्व बालीबाल खिलाड़ी नप बीहट वार्ड संख्या 24 मथुरापुर टोला निवासी मंतोष कुमार झा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार की शाम निधन हो गया।

इसकी सूचना पाते ही बरौनी अंचल भाकपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास पर आने के बाद अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी पत्नी आशा कार्यकर्ता नीलम झा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

शनिवार की शाम भाकपा बरौनी अंचल,बीहट तीन शाखा के द्वारा उसके पार्थिव शरीर पर सीपीआइ पार्टी का झंडा ओढ़ाकर माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई। तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, एटक महासचिव प्रहलाद सिंह, बरौनी भाकपा अंचल मंत्री अरविन्द सिंह, राम उदगार सिंह भूतनाथ, अशोक रजक, मनोज कुमार सिंह, रंधीर कुमार सहित अन्य ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें

Arrah Lok Sabha Result: आरा में आरके सिंह को किसने दिया धोखा? हो गया खुलासा; सियासी हलचल हुई तेज

Nawada Lok Sabha Result 2024: भोजपुरी एक्टर गुंजन सिंह को कितने वोट मिले? RJD कैंडिडेट को पहुंचाया नुकसान