Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और जघन्य हत्या के मामले में खूब सियासत हो रही है। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने ममता बनर्जी से इस्तीफा मांगा है। गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर इस नृशंस कांड की जांच को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जांच प्रभावित नहीं हो इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

By srikrishan mishra Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 13 Aug 2024 08:54 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है। बेगूसराय में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी पर इस नृशंस कांड की जांच को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि जांच प्रभावित नहीं हो, इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और जांच पूरी होने तक पश्चिम बंगाल को राज्यपाल के अधीन रहने देना चाहिए। इसके लिए केंद्र द्वारा कहे जाने की प्रतीक्षा उन्हें नहीं करनी चाहिए।

'असली अपराधियों को बचाया जा रहा'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सालों पहले दिल्ली में हुई निर्भया सामूहिक दुष्कर्म की घटना से भी अधिक जघन्य अपराध है। आरोप लगाया कि घटना में जिस आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, वह डमी है। असली अपराधियों को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निकटता के कारण बचाया जा रहा है।

प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव पर साधा निशाना

गिरिराज ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर देर से चिंता जताने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

भाजपा सांसद ने कहा कि मामला हिंदुओं से जुड़ा था, इसलिए उक्त मामले पर इंटरनेट मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट करने में उन्हें इतने सप्ताह लग गए।

कांग्रेस एवं सपा को टुकड़े-टुकड़े गैंग की संज्ञा देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह गिरोह हमेशा रोहिंग्या को लेकर अधिक चिंतित रहा है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'बिहार विधानसभा चुनाव में अतिपिछड़ों को देंगे 33% टिकट', VIP प्रमुख मुकेश सहनी का एलान

ये भी पढ़ें- 'जन सुराज का सीधा मुकाबला NDA से होगा', Prashant Kishor ने खोल दिए पत्ते; लालू-तेजस्वी पर बोला हमला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें