Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने खुद पर हमले के बाद दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- मुख्यमंत्री योगी ने सही कहा था

Giriraj Singh बिहार के बेगूसराय में गिरिराज सिंह पर हमला मामले में केंद्रीय मंत्री की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए गंदी भाषा का प्रयोग और हत्या कर देने तक की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी को भी सही ठहराया है। इस मामले को उन्होंने लोकसभा के चुनाव के नतीजों से भी जोड़ा।

By Jagran News Edited By: Yogesh Sahu Updated: Sat, 31 Aug 2024 07:51 PM (IST)
Hero Image
Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने खुद पर हमले के बाद दी पहली प्रतिक्रिया।

एएनआई, बेगूसराय। Giriraj Singh Attack News: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। खुद केंद्रीय मंत्री ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से ये हमला हुआ, यदि उक्त शख्स के हाथ रिवॉल्वर होता तो वो मेरी हत्या कर देता। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'बंटोगे तो कटोगे' वाली टिप्पणी को सही ठहराया।

बंटोगे तो कटोगे : गिरिराज सिंह

बेगूसराय में जनता दरबार खत्म होने के बाद अपने ऊपर हुए कथित हमले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि इस चुनाव (लोकसभा चुनाव) में बेगूसराय में मुसलमानों का मेरे प्रति जो रुख रहा और जो नतीजे आए, तो योगी आदित्यनाथ ने ठीक ही कहा कि 'बंटोगे तो कटोगे।'

उन्होंने कहा कि अगर इस आदमी के हाथ में रिवॉल्वर होता तो जिस तरह इसने मुझ पर हमला किया, उस तरह मेरी हत्या कर देता। हालांकि, उसका प्रहार विफल हो गया।

उन्होंने कहा कि जिस ढंग से उसने गंदी भाषा का प्रयोग किया। वो शायद मैंने तो... जीवन में आज तक किसी ने मुझे नहीं कह पाया था, इतनी गंदी भाषा का प्रयोग किया।

मैं डरूंगा नहीं, काम जारी रहेगा : केंद्रीय मंत्री

मैं डरूंगा नहीं और अपना काम जारी रखूंगा। अपने अभियान में लगा रहूंगा। चाहे ऐसे-ऐसे कितने भी आतंक फैलाने वाले आ जाएं, मुझ पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मैं बार-बार कह रहा हूं कि इस चुनाव में केवल मेरे क्षेत्र में लगा कि कोई ऐसा चुनाव जो मुसलमानों के द्वारा विरोध किया गया हो। उसी का प्रतिफल है। इतना साहस कि मैं जनता दरबार में था।

सारे एसडीओ, डीएसपी.. वहां से बदतमीजी उसने शुरू की और फिर अंतिम बदतमीजी..। लेकिन ईश्वर की दया है मैं अडिग हूं और अपने मिशन में भी इधर-उधर विचलित होने वाला नहीं हूं।

क्या इसे सुरक्षा में चूक मानते हैं?

इस सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि लोगों ने विश्वास नहीं किया होगा कि ऐसी घटना घट सकती है। उन्होंने कहा कि इसलिए क्योंकि मैं अपने क्षेत्र में सुलभ उपलब्ध रहता हूं। अब इसको आप जो भी कह लें।

स्लीपर सेल का मुद्दा उठाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अपना काम करता रहूंगा। उन्होंने प्रदेश के जिलों का नाम गिनाते हुए कहा कि मैं तो अपना अभियान करूंगा ही। खुद पर हुए हमले के मामले में उन्होंने यह भी कहा कि मुझे भरोसा है कि प्रशासन अपना काम करेगा।

यह भी पढ़ें

Giriraj Singh: बेगूसराय में गिरिराज सिंह पर हमला, केंद्रीय मंत्री के जनता दरबार में मचा बवाल

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव के बाद के लिए JDU ने बनाया प्लान B, तेजस्वी-लालू की उड़ सकती है नींद

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर