Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Begusarai News: बेगूसराय में मुख्यमंत्री के आदेश को नहीं मान रहा शिक्षा विभाग, 9 से 5 चल रहे कई स्कूल, डीईओ पर फोड़ा ठीकरा

Begusarai News Today बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा स्कूल का टाइम 10 से 4 करने के आदेश को अभी भी नहीं माना जा रहा है। शुक्रवार को मध्य विद्यालय गढ़पुरा मध्य विद्यालय रजौड़ा समेत कई विद्यालयों 9 से 5 की पढ़ाई जारी है। बताया गया है कि डीईओ ने आदेश निर्गत नहीं किया है जिसकी वजह से यह समस्या हो रही है।

By Arun Chandra Jha Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 23 Feb 2024 05:10 PM (IST)
Hero Image
बेगूसराय के कई स्कूल में नीतीश कुमार के आदेश का पालन नहीं हो रहा (जागरण)

संवाद सूत्र, गढ़पुरा (बेगूसराय)। Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के सदन में घोषणा के बावजूद शिक्षा विभाग का पूर्व का रवैया बरकरार है। शुक्रवार को मध्य विद्यालय गढ़पुरा, मध्य विद्यालय रजौड़ा, मध्य विद्यालय प्राणपुर हिंदी तथा मध्य विद्यालय कोरैय के प्रधानाध्यापकों सहित कई अन्य विद्यालयों से ली गई जानकारी में बताया गया कि डीईओ द्वारा जब तक 10 से चार बजे तक का आदेश निर्गत नहीं किया जाता है, तब तक विद्यालय नौ से पांच बजे तक चलाना मजबूरी है।

मुख्यमंत्री के सदन में घोषणा के बावजूद शिक्षा विभाग का रवैया नहीं बदला है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को अब सुबह 8:30 बजे विद्यालय पहुंचना पड़ता है। इसके बाद शिक्षकों का फोटो डीईओ कार्यालय को भेजना पड़ता है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्यालय में बच्चों का शैक्षणिक कार्य चलाना पड़ रहा है।

जबकि अब प्रत्येक दिन शाम 5:30 बजे एचएम को वीसी से जुड़ना पड़ता है। इन गतिविधियों के चलते शिक्षकों को अब घर से सुबह सात से 7:30 बजे निकलना पड़ रहा है। घर लौटने में शाम के सात बज रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार कर शिक्षा विभाग अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश से बंधे हुए हैं।

यह भी पढ़ें

KK Pathak: केके पाठक ने लिया ऐतिहासिक फैसला, पूरे बिहार में हो रही तारीफ, ऐसा करने वाले पहले अधिकारी बने

Bihar Politics: अब क्या होगा लालू परिवार का? सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कर दिया बड़ा एलान, कहा--खुलेआम 17 विधायक ...


लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें