Move to Jagran APP

मालीपुर में अफीम की खेती का पुलिस ने किया पर्दाफाश

बेगूसराय। गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव के समीप बहियार में अफीम की खेती किए जाने का मामला उजागर हुआ है। अफीम लगा खेत मालीपुर के मो. जाकिर का बताया जा रहा है। जिसे ठेका पर लेकर मालीपुर के ही स्व. सोने लाल महतो का पुत्र राम कुमार महतो खेती कर रहा था।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 21 Mar 2021 12:31 AM (IST)
Hero Image
मालीपुर में अफीम की खेती का पुलिस ने किया पर्दाफाश

बेगूसराय। गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव के समीप बहियार में अफीम की खेती किए जाने का मामला उजागर हुआ है। अफीम लगा खेत मालीपुर के मो. जाकिर का बताया जा रहा है। जिसे ठेका पर लेकर मालीपुर के ही स्व. सोने लाल महतो का पुत्र राम कुमार महतो खेती कर रहा था। अफीम की खेती किए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिलते ही शुक्रवार की रात डीएसपी बखरी ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार दलबल के साथ खेत पर पहुंच गए तथा छानबीन शुरू कर दी। उसके बाद रात से ही पुलिस बल वहां कैंप कर रही थी। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं डीएसपी ने अफीम की लगी फसल को काटकर उसे जला दिया। वही जले हुए अवशेष को गड्ढा खोदकर उसमें डाल दिया गया है। बताया गया कि करीब 12 कठ्ठे में अफीम की फसल लगाई गई थी। जिसमें इधर हाल में ही किसान द्वारा सब्जी भी लगाई गई थी। जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से चारों तरफ से प्लास्टिक के बने नेट से घेराबंदी की गई थी। वही अफीम के इस खेत के चारों तरफ दूसरे किसानों का गेहूं व सरसों की फसल लगी हुई है। उस बहियार के अन्य किसानों का कहना है कि वे लोग कभी भी अफीम के फसल को नहीं देखे थे। जिसके कारण उसे पहचान पाना मुश्किल था। वही पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिलते ही शुक्रवार रात को पुलिस सक्रिय हो अफीम के खेत पर पहुंच कर अपने प्रक्रिया में जुट गई। बताया गया कि अफीम के फल पकने लगे थे। जिसमें पोस्ता दाना लगभग तैयार हो चुका था। कुछ ही दिन में इस अफीम की फसल को काटकर किसान घर ले जाता। जिससे लाखों रुपये किसान को आमदनी होने वाली थी। मौके पर बीडीओ आफताब आलम एवं बीसीओ राज किरण, पुअनि चन्द्र प्रकाश महतो, सअनि अशोक कुमार सिंह व पुलिस बल उपस्थित थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।