Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Begusarai News: बेगूसराय जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News बेगूसराय जेल में एक विचाराधीन कैदी ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक एक लड़की के गायब होने के मामले को लेकर जेल गया था।

By Sanjeev Aarya Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 29 Sep 2024 03:07 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सूत्र, बखरी (बेगूसराय)। बेगूसराय जेल में बंद एक कैदी द्वारा शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। स्वजन इसे साजिश के तहत हत्या बता रहे हैं। मृतक बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी परमानंद तांती के 20 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार है।

बताया जा रहा है कि पड़ोसी गांव बदिया की एक लड़की से रणवीर का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के गायब होने पर उसके पिता ने बखरी थाना में रणवीर कुमार, उसकी मां वीणा देवी एवं पिता परमानंद तांती पर अपहरण का आरोप लगाया था। इसी मामले में रणवीर और उसकी मां वीणा देवी 15 जुलाई से जेल में बंद थे।

शौचालय के पीछे फंदे से लटका मिला शव

शनिवार की रात करीब नौ बजे शौचालय के पीछे रणवीर का फंदे से लटका शव बरामद किया गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद रात करीब एक बजे जब शव घर पहुंचाया तो कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

मृतक के पिता परमानंद तांती ने बताया कि जब हम बेटे से मिलने जेल गए थे, तो उसने कहा था कि लड़की के स्वजन अनिल यादव और महाराज यादव द्वारा जान से मरवाने की धमकी जा रही है। जेल में बंद एक कैदी ने भी उसे सतर्क रहने को कहा था। इन्हीं लोगों ने जेल में हमारे बेटा की हत्या करवाई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि रणवीर की जेल के अंदर हत्या की गई है। बेगूसराय जेल प्रशासन के लापरवाही से हत्या हुई है। मृतक की मां वीणा देवी की सुरक्षा की मांग हम जिला प्रशासन से कर रहे हैं। उसकी भी हत्या हो सकती है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें