Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कल्याण केंद्र ताइक्वांडो क्लब टाउनशिप बना ओवर आल चैंपियन

जासं बेगूसराय 20वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में कल्याण केंद्र चैंपियन बना। जबकि बरौनी ताइक्वांडो क्लब उपविजेता बनी। कल्याण केंद्र ने इस प्रतियोगिता में 23 स्वर्ण 21 रजत तथा 23 कांस्य पदक जीते। वहीं बरौनी ताइक्वांडो क्लब ने 20 स्वर्ण छह रजत तथा 13 कांस्य पदक जीतकर उपविजेता बनी। जासं बेगूसराय 20वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में कल्याण केंद्र चैंपियन बना। जबि

By JagranEdited By: Updated: Mon, 25 Jul 2022 07:11 PM (IST)
Hero Image
कल्याण केंद्र ताइक्वांडो क्लब टाउनशिप बना ओवर आल चैंपियन

जासं, बेगूसराय : 20वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में कल्याण केंद्र चैंपियन बना। जबकि बरौनी ताइक्वांडो क्लब उपविजेता बनी। कल्याण केंद्र ने इस प्रतियोगिता में 23 स्वर्ण, 21 रजत तथा 23 कांस्य पदक जीते। वहीं बरौनी ताइक्वांडो क्लब ने 20 स्वर्ण, छह रजत तथा 13 कांस्य पदक जीतकर उपविजेता बनी। विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी, बरौनी रिफाइनरी के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तरुण कुमार बिशई, राकेश कुमार (डिविजनल एलपीजी हेड), भास्कर दास (वरीय प्रबंधक, मानव संसाधन) मयंक श्रीवास्तव (सेल्स प्रबंधक, एलपीजी), जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन, कल्याण केंद्र के सचिव फुलेना रजक, प्रलेस के महासचिव ललन लालित्य, शिक्षिका अनुपमा कुमारी ने प्रदान किया।

तरुण कुमार बिशई ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी जिले की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सदैव प्रयत्नशील है। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत बेगूसराय जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश रंजन ने किया। शिक्षिका अनुपमा सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस समारोह का संचालन कल्याण केंद्र के मीडिया प्रभारी वागीश आनंद ने किया। मौके पर एटक राज्य सचिव ललन कुमार, कल्याण केंद्र के सांस्कृतिक प्रभारी महेश राव, डा. रमण झा, कल्याण केंद्र महिला क्लब की सचिव बेबी कुमारी, बाल बैडमिटन के जिला सचिव विकास कुमार, बच्चों की पाठशाला के निदेशक रौशन कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव दीपक कुमार दीप, जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, तकनीकी कोच मणिकांत, संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती, प्रशिक्षक मो. फुरकान, मनोज स्वर्णकार, कोच महेंद्र कुमार, जय शंकर चौधरी, शिव कुमार, रुपेश कुमार, श्याम कुमार राज, नीरज कुमार, सौरव कुमार, सोनी कुमारी, संध्या कुमारी आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रलेस के महासचिव ललन लालित्य ने किया। जूनियर बालिका एकल वर्ग में अवंतिका कुमारी (कल्याण केंद्र), सृष्टि कुमारी (कल्याण केंद्र), तनु प्रिया (कल्याण केंद्र), पलक (बीहट), आस्था कुमारी (कल्याण केंद्र), तान्या सिंह (कल्याण केंद्र), सोनम कुमारी (कल्याण केंद्र), ़खुशी मिश्रा (बरौनी ताइक्वांडो क्लब), नयन तारा (बरौनी ताइक्वांडो क्लब), ग्रेसी शरण (कल्याण केंद्र) ने स्वर्ण पदक, मुस्कान कुमारी (बीहट), अमृता झा (जीवन शक्ति तेघड़ा), खुशी कुमारी (बच्चों की पाठशाला), सपना कुमारी (बच्चों की पाठशाला), कोमल कुमारी (जीवन शक्ति तेघड़ा), खुशी कुमारी (विद्या नालेज बरौनी), अनु प्रिया (कल्याण केंद्र) ने रजत पदक जबकि पूनम कुमारी (जीवन शक्ति तेघड़ा), पल्लवी कुमारी (बीहट), अंशिका कुमारी (जीवन शक्ति तेघड़ा), प्रीति कुमारी (बलिया ताइक्वांडो क्लब), दीपशिखा कुमारी (राज ताइक्वांडो क्लब), गीता कुमारी (बलिया ताइक्वांडो क्लब) ने कांस्य पदक जीता। वहीं जूनियर बालक एकल वर्ग में अजय कुमार (बीहट ताइक्वांडो क्लब), आलोक कुमार (कल्याण केंद्र), लक्ष्य भंगालिया (कल्याण केंद्र), रौशन कुमार (बरौनी ताइक्वांडो क्लब), सुमित कुमार (एसएस टाइगर बरौनी), केशव राज (बरौनी ताइक्वांडो क्लब), हेमंत कुमार (बरौनी ताइक्वांडो क्लब), श्रीराम कुमार (बरौनी ताइक्वांडो क्लब), नयन राज (बीहट ताइक्वांडो क्लब), मो. गुलफान आलम (बरौनी ताइक्वांडो क्लब) ने स्वर्ण पदक, प्रिस कुमार (कल्याण केंद्र), सिद्धित कुमार (बरौनी ताइक्वांडो क्लब), शिवम शर्मा (कल्याण केंद्र), सूरज कुमार (जीवन शक्ति तेघड़ा), पर्वत राज (राज ताइक्वांडो क्लब), अमन कुमार (बीहट), अमन राज (बच्चों की पाठशाला), अंकित कुमार (कल्याण केंद्र), राज किशोर (कल्याण केंद्र ) ने रजत पदक जबकि हर्ष राज (कल्याण केंद्र), आदित्य कुमार (जीवन शक्ति), आलोक राय (एसएस टाइगर), सत्यजीत कुमार (कल्याण केंद्र), अमन कुमार (बीहट), संध्या भारद्वाज (एसएस टाइगर), विकेश कुमार (जीवन शक्ति) ने कांस्य पदक जीता। जबकि सीनियर बालिका एकल वर्ग में रानी प्रवीण (बरौनी ताइक्वांडो क्लब), पूजा कुमारी (बलिया ताइक्वांडो क्लब), रागिनी कुमारी (कल्याण केंद्र), आकांक्षा कुमारी (बरौनी ताइक्वांडो क्लब), श्रेया रानी (कल्याण केंद्र), कामनी कुमारी (कल्याण केंद्र), प्रिया कुमारी (बरौनी ताइक्वांडो क्लब) ने स्वर्ण पदक, कुमकुम कुमारी (बच्चों की पाठशाला), अनामिका कुमारी (कल्याण केंद्र), संध्या कुमारी (जीवन शक्ति) ने रजत पदक जबकि सोनाली कुमारी (बच्चों की पाठशाला), सोनी कुमारी (बरौनी ताइक्वांडो क्लब), अंजलि कुमारी (जीवन शक्ति), तनु कुमारी (एसएस टाइगर) एवं तोहफा कुमारी (बलिया ताइक्वांडो क्लब) ने कांस्य पदक जीता। सीनियर बालक एकल वर्ग में पवन कुमार (बरौनी ताइक्वांडो क्लब), सूरज कुमार (कल्याण केंद्र), सौरव कुमार (कल्याण केंद्र), अंकज कुमार (बरौनी ताइक्वांडो क्लब), ऋतु राज (जीवन शक्ति), विकेश कुमार (कल्याण केंद्र) एवं सौरव कुमार (कल्याण केंद्र) ने स्वर्ण पदक, साहिल कुमार (बिहट), शशि कुमार (जीवन शक्ति), सिद्धार्थ कुमार (बरौनी), चंद्रकांत कुमार (आइडियल ताइक्वांडो क्लब) एवं मो. फरहान (बलिया) ने रजत पदक जबकि मो. बरकत (एसएस टाइगर), प्रशांत कुमार (बलिया), रामानुज कुमार (बीहट), रिक्की कुमार (बलिया), अभिषेक कुमार (आइडियल ताइक्वांडो क्लब), रामबाबू सिंह (जीवन शक्ति), कर्मवीर कुमार (बलिया) ने कांस्य पदक जीता।