Move to Jagran APP

Bhagalpur News: काटा गया 150 वर्ष पुराना अर्जुन का पेड़ , देखने वाले सैकड़ों लोग हुए भावुक, एक घंटे तक लगा रहा जाम

Bihar News सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर अकबरनगर यूको बैंक के समीप करीब डेढ़ सौ वर्ष से भी अधिक पुराना अर्जुन (कहुआ) का पेड़ को काटकर हटाया गया। इस दौरान अकबरनगर भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच 80 पर करीब एक घंटे तक जाम लग गया। जबकि मौके पर सैकड़ो की संख्या में भीड़ जमा हो गई। जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री पैदल ही अपने तक पहुंचे।

By Naman Kumar Edited By: Sanjeev KumarUpdated: Sun, 21 Jan 2024 02:07 PM (IST)
Hero Image
काटा गया 150 वर्ष पुराना अर्जुन का पेड़ (जागरण)

संवाद सूत्र, अकबरनगर (भागलपुर)। Arjun Tree Akbarnagar:  सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर अकबरनगर यूको बैंक के समीप करीब डेढ़ सौ वर्ष से भी अधिक पुराना अर्जुन (कहुआ) का पेड़ को काटकर हटाया गया। इस दौरान अकबरनगर भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच 80 पर करीब एक घंटे तक जाम लग गया।

जबकि मौके पर सैकड़ो की संख्या में भीड़ जमा हो गई। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना कहुआ का पेड़ था। जो काफी विशालकाय था।

अर्जुन की छाल आर्युवेदिक औषधी मानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन, गले की खराश, सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों को दूर करने में मददगार होते हैं। साथ ही इससे विभिन्न रोगों की दवाई भी बनाई जाती थी।

वहीं पेड़ काटने की वजह से आसपास की इलाके वीरान लगने लगे। करीब एक घंटे तक पेड़ काटने का सिलसिला जारी रहा चला। पेड़ काटने के बाद उसे छोटे छोटे गठ्ठर बना ट्रैकटर से ले जाया गया। जिसके बाद सड़कों पर आवागमन सामान्य रूप से शुरू हो सका।

सड़क के दक्षिणी छोर पर सड़क बनाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। सड़क निर्माण में बाधा बना रहे पेड़, बिजली के पोल को हटाया जा रहा है। फोटो : अकबरनगर में पेड़ काटने के दौरान जुटी भीड़। 

यह भी पढ़ें

PM Narendra Modi: मैथिली ठाकुर के इस गाने के मुरीद हुए PM नरेंद्र मोदी, बिहार की बेटी की जमकर कर दी तारीफ

Bihar Politics: भाजपा ने अचानक बुलाई विधान मंडल दल की बैठक, क्या होने जा रहा बड़ा खेला? सियासी अटकलें तेज

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।