Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार करना महंगा पड़ा, महिला घायल

प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार करना महिला को महंगा पड़ा। ट्रैक पार करने के दौरान ही मालगाड़ी चल पड़ी। इस दौरान हुए हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। घटना नवगछिया रेलवे स्टेशन की है।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 19 Oct 2020 06:42 AM (IST)
Hero Image
मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार करना महंगा पड़ा, महिला घायल

भागलपुर। प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार करना महिला को महंगा पड़ा। ट्रैक पार करने के दौरान ही मालगाड़ी चल पड़ी। इस दौरान हुए हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। घटना

नवगछिया रेलवे स्टेशन की है।

यहां प्लेटफार्म-एक पर मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान दो नंबर की ओर से खरीक थाना क्षेत्र के मुन्नी खातून मालगाड़ी के नीचे होकर ट्रैक पार करने लगी। अचानक मालगाड़ी चल पड़ी। ट्रेन की चपेट में आने से महिला के पैर एवं सीने पर चोट गंभीर चोट लगी। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। के नीचे से पार करने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्टेशन पर मौजूद जीआरपी थाना अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद राय ने उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए महिला को भागलपुर रेफर कर दिया गया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें