Move to Jagran APP

अशोकधाम मंदिर को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान : मंत्री

अशोकधाम मंदिर को बिहार का बाबा धाम के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 29 Jul 2018 04:47 PM (IST)
Hero Image
अशोकधाम मंदिर को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान : मंत्री

लखीसराय : राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी लखीसराय जिले के विकास के लिए हमेशा सजग रहते हैं। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी संकल्पित है। लखीसराय जिले में भी पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बेगूसराय के सिमरिया से अशोकधाम तक बोलबम गूंजता रहे इसके लिए अशोकधाम मंदिर को बिहार का बाबा धाम के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इसके लिए हमने सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार से भी अनुरोध किया है। वे सावन की पहली सोमवारी को अशोकधाम आने की सहमति दी है। अशोकधाम मंदिर के विकास में कभी फंड की कमी नहीं होगी। विधायक फंड की जितनी राशि की जरूरत पड़ेगी हम खर्च करेंगे। मंत्री श्री सिन्हा शनिवार को श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम में स्थापित शिव¨लग का रुद्राभिषेक पूजा करने के बाद श्रावणी मेला के उद्घटान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सह एसडीओ मुरली प्रसाद ¨सह ने की। संचालन सीताराम ¨सह ने किया। मंत्री के साथ मुंगेर सांसद वीणा देवी, राज्यसभा सांसद डॉ. सीपी ठाकुर भी थे। श्रम संसाधन मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि अशोकधाम में साढ़े तीन करोड़ की लागत से शिवगंगा का निर्माण होना है। इसका डीपीआर तैयार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार ने अशोकधाम में श्रावणी मेला को 16 लाख रुपये की राशि दी है ताकि श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बालगुदर में संग्रहालय के लिए जमीन खोज ली गई है। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। सांसद वीणा देवी ने कहा कि हमने सरकार के पर्यटन मंत्री से मिलकर बड़हिया स्थित जगदंबा मंदिर, अशोकधाम मंदिर, मुंगेर का चंडी स्थान एवं मोकामा का चोहरमल मेला को सरकारी दर्जा दिलाने की मांग की है। सांसद ने मंदिर ट्रस्ट को सांसद फंड से एक सप्ताह के अंदर एक एंबुलेंस देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर के विकास में सहयोग करने की बात कही। सांसद डॉ. सीपी ठाकुर ने कहा कि देवघर के झारखंड में चले जाने के बाद अशोकधाम का महत्व काफी बढ़ गया है। उन्होंने सरकार से अशोकधाम मंदिर को आकर्षक व प्रतिष्ठित स्थान देने की मांग की। मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद ¨सह ने उपस्थिति मंत्री व सांसद से अशोकधाम मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने एवं शिव गंगा का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अशोकधाम मंदिर ट्रस्ट द्वारा 22 कट्टा जमीन खरीदी गई है जिस पर वेद विद्यालय की स्थापना की जाएगी। समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ मुरली प्रसाद ¨सह ने कहा कि सावन माह में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रो. मनोरंजन कुमार, भाजपा नेता दीपक ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो देवानंद साहू, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रदेव पासवान, चिक्कू ¨सह आदि ने भी संबोधित किया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।