Move to Jagran APP

Bhagalpur News: विधानसभा चुनाव से पहले JDU ने भागलपुर में खेला दांव, 2 नेताओं को दे दी बड़ी जिम्मेदारी

Bhagalpur Political News जदयू ने जिले में सांगठनिक फेरबदल किया है। महानगर अध्यक्ष राजदीप राजा को प्रदेश अध्यक्ष ने हटा दिया है। उनकी जगह जदयू के पुराने नेता संजय साह को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। राजदीप के हटाये जाने के पीछे मारपीट का वीडियो वायरल होना बताया जा रहा है। भागलपुर से विपिन बिहारी सिंह और नवगछिया से त्रिपुरारी कुमार भारती जिलाध्यक्ष बने रहे।

By Sanjay Singh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 04 Aug 2024 10:19 PM (IST)
Hero Image
संजय झा और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur News: जदयू ने जिले में सांगठनिक फेरबदल किया है। महानगर अध्यक्ष राजदीप राजा को प्रदेश अध्यक्ष ने हटा दिया है। उनकी जगह जदयू के पुराने नेता संजय साह को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। राजदीप के हटाये जाने के पीछे मारपीट का वीडियो वायरल होना बताया जा रहा है।

उधर, जैसे ही राजदीप को पता चला कि उन्हें हटा दिया गया है तो उन्होंने आनन-फानन में पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के कई जिलों में नये जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया है।

विपिन बिहारी और त्रिपुरारी कुमार पर पार्टी ने जताया भरोसा

भागलपुर से विपिन बिहारी सिंह और नवगछिया से त्रिपुरारी कुमार भारती जिलाध्यक्ष बने रहे। पार्टी ने दोनों पर भरोसा जताया है। हालांकि, लोक सभा चुनाव में प्रदर्शन के आधार पर सांगठनिक फेरबदल किया गया है। दोनों जिलाध्यक्षों के मनोनयन पर पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने बधाई दी है।

 युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव ने बधाई देते हुए कहा कि महानगर में संजय साह और ग्रामीण में विपिन बिहारी सिंह सभी कार्यकर्ताओं को साथ ले कर चलेंगे। संगठन में सभी साथियों को उचित सम्मान देंगे। बधाई देने वालों में रामाशीष सिंह,मृत्युंजय कुशवाहा,अर्जुन प्रसाद साह, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, इंद्रप्रकाश मंडल, कुणाल रतनप्रिय, ललन कुशवाहा,गुरुदेव मंडल,आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: 'हम छोड़ने वाले नहीं हैं', आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे तेजस्वी; डेट भी कर दी फिक्स

Rajesh Verma: चिराग के सांसद ने केंद्र सरकार से कर दी 3 स्पेशल डिमांड, खगड़िया से लेकर मिथिलांचल तक हो रही तारीफ

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।