Move to Jagran APP

Bhagalpur Flood 2021: अब पुराने स्वरूप की ओर लौटने लगी गंगा, 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में आई 26 सेमी की कमी

Bhagalpur Flood 2021 गंगा के जलस्‍तर में कमी आने लगा है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले 24 घंटे के अंदर जलस्‍तर में 26 सेमी तक कमी आई है। लेकिन अब भी यह खतरे के निशान से उपर बह रही है।

By Abhishek KumarEdited By: Updated: Sat, 21 Aug 2021 08:32 AM (IST)
Hero Image
Bhagalpur Flood 2021: गंगा के जलस्‍तर में कमी आने लगा है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर में गंगा अब शांत हो गई। गंगा अपने पुराने स्वरूप की ओर लौटने लगी है। शुक्रवार की संध्या पांच बजे गंगा का जलस्तर 34.49 मीटर रिकार्ड किया गया। गुरुवार की शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 34.75 मीटर रिकार्ड किया गया। ऐसे में गंगा के जलस्तर में बीते 24 घंटे में 26 सेमी की कमी आई है। गंगा के जलस्तर में लगातार आ रही कमी के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। बाढ़ नियंत्रण भागलपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने कहा कि अब गंगा में घटने की टेंडेेंसी है। लगातार जलस्तर में कमी आ रही है।

हालांकि, अब भी गंगा खतरे के निशान 33.68 मीटर से उपर बह रही है। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि डेंजर लेवल पर गंगा के पहुंचने के बाद कहीं कहीं कटाव की समस्या हो सकती है। ऐसे में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ने अभी से गंगा कटाव की तैयारी शुरू कर दी है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अभी गंगा ओवर फ्लो की स्थिति में है। गंगा के डेंजर लेवल से नीचे आने के बाद कटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संभावित कटाव को रोकने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पर्याप्त मात्रा में सेंड बैग तैयार कर रखा गया है। कटाव रोकने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है।

प्लूरल्स पार्टी की जिलाध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण

जागरण संवाददाता, भागलपुर :बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्लुरल्स पार्टी की जिलाध्यक्ष डा.संध्या कुमारी ने शुक्रवार को भ्रमण किया। नवटोलिया ,सैदपुर , डुमरिया , कलुचक , करचिरा , पोखरिया गांवों में फंसे लोग भोजन, पशुचारा व शौचालय समेत कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला सचिव ई. निधिभूषण , नवगछिया प्लुरल्स प्रभारी पंकज झा, अनुराधा कुमारी , मनीष ङ्क्षसह , राजीव यादव , व्योम राकेश , उत्सव ङ्क्षसह , अजित , अभिषेक , शंकर यादव , राजेन्द्र ङ्क्षसह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।