Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhagalpur Lok Sabha Chunav Result: भागलपुर सीट पर कांग्रेस नहीं कर पाई खेला, जदयू के अजय मंडल ने ऐसे दर्ज की जीत

Bhagalpur chunav Result 2024 भागलपुर सीट पर कांग्रेस के अजीत शर्मा और जेडीयू के अजय मंडल के बीच मुकाबला देखने को मिला। हालांकि राउंड-दर-राउंड बढ़त बनाते गए अजय मंडल ने अंत में जीत दर्ज कर ली। बता दें कि यहां ओबीसी व एससी-एसटी मतदाता निर्णायक माना जाता रहा है। करीब साढ़े चार लाख मुस्लिम डेढ़ लाख गंगौत तीन लाख यादव कोयरी-कुर्मी और धानुक समाज के मतदाताओं ने अपना फैसला सुनाया।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:10 AM (IST)
Hero Image
भागलपुर लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (जागरण फोटो)

डिजिटल डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur Lok Sabha Result 2024 : भागलपुर लोकसभा सीट पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई थी। यहां जेडीयू के अजय मंडल ने जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस के अजीत शर्मा को हार झेलनी पड़ी है। अजय मंडल को यहां कुल 5,36,031 वोट मिले। कांग्रेस के अजीत शर्मा ने 4,31,163 वोट हासिल किए।

जदयू प्रत्याशी अजय मंडल ने 2019 की तरह ही साल 2024 के लोकसभा चुनाव की मतगणना में पहले राउंड से अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा पर बढ़त बनाने लगे थे। लगभग हर राउंड में अजय की बढ़त बनाए रखने का क्रम जारी रहा।

अजीत शर्मा सिर्फ चार राउंड में ही जदयू प्रत्याशी की तुलना में अधिक वोट हासिल कर सके। अजीत शर्मा को नौवें, 10वें, 18वें व 22वें राउंड में बढ़त मिली। नौवें राउंड में अजय मंडल को 20684 व अजीत शर्मा को 22429 मत मिले।

दसवें राउंड में अजय को 18378 व अजीत को 25504 मत मिले। 18वें राउंड में अजय को 21627 व अजीत को 22490 और 22वें राउंड में अजय को 13269 व अजीत को 16777 मत मिले। अजय मंडल को सबसे अधिक मत पांचवें राउंड में मिला।

अजय को इस राउंड में 28735 व अजीत को 14896 मत मिले। अजय को सबसे कम मत 26वें राउंड में मिला। इस राउंड में अजय को 728 व अजीत को 361 मत मिले। अजीत शर्मा को सबसे अधिक मत दसवें राउंड में 25504 मिला।

सबसे कम 361 मत 26वें राउंड में मिले। हालांकि पहले राउंड से अजय मंडल ने जो बढ़त बनाई, वह अंत तक कायम रहा। एक-दो राउंड को छोड़कर हर राउंड में हार का अंतर बढ़ता गया।

ऐसा रहा सिल्क सिटी का इतिहास

बता दें कि सिल्क सिटी भागलपुर के मतदाताओं ने 1984 के बाद से कांग्रेस प्रत्याशी को कभी जीत का आशीर्वाद नहीं दिया। वहीं, 2000 के बाद से भाजपा और जदयू के संयुक्त उम्मीदवार के विजयी रथ को अबतक ब्रेक नहीं लगा है।

2014 के लोकसमा चुनाव में भाजपा और जदयू ने अलग-अलग प्रत्याशी दिए तो सीट राजद के हाथ में चली गई। फिर 2019 में जब दोनों साथ आए तो जदयू प्रत्याशी अजय कुमार मंडल की जीत हो गई।

यहां से कांग्रेस ने छह बार प्रतिनिधित्व किया है। चार बार भाजपा व तीन बार जनता दल के प्रत्याशी की जीत हुई है। भाकपा, राजद, जदयू व भारतीय लोक दल के उम्मीदवार ने भी एक-एक बार प्रतिनिधित्व किया है।

भागलपुर में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  • अजय कुमार मंडल (Ajay Kumar Mandal), जनता दल (यूनाइटेड)
  • अजीत शर्मा (Ajit Sharma), इंडियन नेशनल काँग्रेस
  • पूनम सिंह, बहुजन समाज पार्टी
  • उमेश प्रसाद यादव, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  • दयाराम मंडल, लोक सेवा दल
  • दीपक कुमार, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
  • दीपक कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
  • मुकेश कुमार, अखिल भारतीय परिवार पार्टी
  • ओमप्रकाश पोद्दार, निर्दलीय
  • छोटे लाल कुमार, निर्दलीय
  • रमेश टुडु, निर्दलीय
  • हरेराम यादव, निर्दलीय

Begusarai Lok Sabha Chunav Result: क्या बेगूसराय में अवधेश राय करेंगे खेला? पढ़ें सबसे तेज अपडेट यहां

1957 से लेकर 2019 तक इन्होंने किया प्रतिनिधित्व

  • 1957: उनारसी प्रसाद झुनझुनठाला (कांग्रेस)
  • 1962 भागवत झा आजाद (कांग्रेस)
  • 1967 भागवत झा आजाद (काग्रेस)
  • 1971: भागवत झा आजाद (काग्रेस)
  • 1977: रामजी सिंह-भारतीय लोक दल
  • 1980 भागवत झा आजाद (कांग्रेस)
  • 1998 प्रभाष चंद्र तिवारी (भाजपा)
  • 1999: सुबोध राय-(भाकपा)
  • 1984 भागवत झा आजाद( काग्रेस)
  • 1989: चुनचुन प्रसाद यादव-(जनता दल)
  • 1991 चुनचुन प्रसाद यादव-जनता दल
  • 1996: चुनचुन प्रसाद यादव-जनता दल
  • 2004 सुशील कुमार मोदी-भाजपा
  • 2006 सैयद शाहनवाज हुसैन-भाजपा
  • 2009 सैयद शाहनवाज हुसैन-भाजपा
  • 2014: शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल-राजद
  • 2019: अजय कुमार मंडल (जेडीयू)

ये भी पढ़ें

Pappu Yadav: 'महाभारत से भी बड़ी लड़ाई होगी...', रिजल्ट से पहले क्यों भड़के पप्पू यादव? सरकार से कर दी बड़ी मांग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें