Move to Jagran APP

Bhagalpur Mayor: मेयर डॉ. वसुंधरा लाल पर की अभद्र टिप्पणी, अंगरक्षक की पिस्टल छीनने का प्रयास; मीटिंग में हंगामा

भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल पर कर्मचारियों ने अभद्र टिप्पणी की और उनके अंगरक्षक की पिस्टल छीनने की कोशिश की। घटना की बाबत मेयर के अंगरक्षक रुंजय कुमार ने जोगसर थाने में निगम कर्मी मनोज चौधरी पंकज कुमार एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया है। घटना के बाद से निगम में गुटबाजी चरम पर है।

By Kaushal Kishore Mishra Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 17 Oct 2024 08:31 PM (IST)
Hero Image
भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल (फाइल फोटो- जागरण)

जागरण संवाददाता, भागलपुर। नगर निगम की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल पर नगर निगम के कर्मचारी मनोज चौधरी और पंकज कुमार ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर मीटिंग में हंगामा मचा दिया। मौके पर मौजूद मेयर डॉ. लाल के अंगरक्षक रुंजय कुमार ने जब दोनों निगम कर्मियों को अभद्र भाषा का प्रयोग करने से मना करते हुए शांत करने की कोशिश की तो दोनों निगम कर्मी अंगरक्षक से ही उलझ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।

उस दौरान अंगरक्षक का पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। दोनों निगम कर्मियों के साथ कई अन्य अज्ञात लोग भी घटना में सहयोग करने लगे। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। घटना की बाबत मेयर के अंगरक्षक रुंजय कुमार ने जोगसर थाने में निगम कर्मी मनोज चौधरी, पंकज कुमार एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया है।

निगम कर्मचारियों पर लगे गंभीर आरोप

दर्ज केस में अंगरक्षक ने दोनों नामजद निगम कर्मियों पर मेयर के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने। उन्हें मना करने पर उससे उलझ कर उससे गाली-गलौज, मारपीट पर उतारू हो जाने, हथियार छीनने का प्रयास करने आदि का आरोप लगाया है। जोगसर थानाध्यक्ष ने घटना की बाबत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इस अप्रत्याशित घटना को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी को भी जानकारी दी गई है। मामला हाइ-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज के अवलोकन के अलावा तकनीकी सेल से भी तकनीकी जांच में सहयोग ले रही है।

हमलावरों ने वर्दी उतार लेने और जान से मारने की भी दी धमकी

मेयर के अंगरक्षक ने जोगसर थाने की पुलिस को जानकारी दी है कि हमलावरों की संख्या दस रही होगी, उनमें निगमकर्मी मनोज चौधरी, पंकज कुमार को वह नाम से पहचानता है। अंगरक्षक ने जानकारी दी है कि हथियार छीनने की कोशिश में नाकाम रहे हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए वर्दी उतार लेने और जान से मारने की भी धमकी दी है।

नामजद आरोपितों की धमकी से भयभीत सिपाही रुंजय कुमार ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जानमाल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

चरम पर आई निगम की आंतरिक गुटबाजी

नगर निगम की बैठक में अप्रत्याशित तरीके से मेयर डॉ. वसुंधरा लाल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अंगरक्षक के हथियार छीनने के प्रयास की घटना बाद से नगर निगम की आंतरिक गुटबाजी चरम पर आ गई है। इस बात की चर्चा होने लगी है कि कुछ तो खिचड़ी मेयर के विरुद्ध जरूर अंदर ही अंदर पक रही थी जिसकी परिणति इस घटना के रूप में सामने आई है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: 'मैं सरोज राय बोल रहा हूं विधायक जी, ठेका दीजिए या फिर...'; MLA को मिली जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें- Bihar Teacher: 23,801 शिक्षकों की नौकरी पर खतरा? किसी भी वक्त हो सकती है कार्रवाई; चौंका देगी ये रिपोर्ट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।