Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhagalpur Nagar Nikay Chunav 2022 : भाजपा की वसुंधरा लाल मेयर, राजद के सलाहउद्दीन बने डिप्टी मेयर

भागलपुर में भाजपा की उम्मीदवार वसुंधरा लाल मेयर चुनी गई हैं और राजद के सलाहउद्दीन डिप्टी मेयर चुने गए हैं। यहां जदयू के विधायक की पत्नी और पूर्व जिप अध्यक्ष सविता देवी की जमानत जब्त हो गई है।

By Navaneet MishraEdited By: Yogesh SahuUpdated: Fri, 30 Dec 2022 08:57 PM (IST)
Hero Image
भाजपा की वसुंधरा लाल मेयर, राजद के सलाहउद्दीन बने डिप्टी मेयर

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर नगर निगम का चुनाव परिणाम शुक्रवार को देरशाम तक घोषित कर दिया गया। भाजपा समर्थित मेयर उम्मीदवार वसुंधरा लाल ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार गजाला प्रवीण को 10476 मतों से पराजित कर दिया। वसुंधरा लाल को 53593 व गजाला प्रवीण को 43117 मत प्राप्त हुए हैं। गजाला परवीन पार्षद पद का चुनाव भी हार गईं है। जबकि राजद समर्थित उम्मीदवार सलाहउद्दीन अहसन ने संतोष कुमार को 7308 मतों से पराजित किया है।

सलाहउद्दीन अहसन को 49232 मत व संतोष कुमार को 41924 मत मिले हैं। जदयू के गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की पत्नी व पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सविता देवी की जमानत जब्त हो गई है। गोपाल मंडल जदयू के मुख्य सचेतक भी हैं। उन्हें मात्र 7115 मत मिले हैं। पूर्व मेयर व जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार की पत्नी मेयर प्रत्याशी सीमा साह चुनाव हार गईं हैं। उन्हें 24702 मतों से संतोष करना पड़ा।

अमृता राज भले ही मेयर पद का चुनाव हार गईं, लेकिन वार्ड 16 से पार्षद पद का चुनाव जीत गई। एक दर्जन से अधिक पूर्व वार्ड पार्षद को जनता ने नाकार दिया। उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पेशे से चिकित्सक वसुंधरा लाल की जीत के बाद भाजपा कार्यालय से जुलूस निकाला गया। रथ पर सवार वसुंधरा ने शहर का भ्रमण किया और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके साथ भारी संख्या में भाजपा समर्थक थे।

सबौर नगर पंचायत में पहली बार हुए चुनाव में दीपशिखा नंद परीणा मुख्य पार्षद का चुनाव जीत गई है। उन्होंने केशव कुमार सिंह को 2321 मतों से पराजित किया है। दीपशिखा को 3248 मत व केशव कुमार सिंह को 927 मत मिले हैं। उप मुख्य पार्षद पद पर आनंद कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अमित कुमार को 494 मतों से पराजित किया है। आनंद को 1516 व अमित को 1022 मत मिले हैं।

हबीबपुर नगर पंचायत से पहली बार मो. शाहाबउद्दीन मुख्य पार्षद बने हैं। उन्होंने सबा सुलताना को 247 मतों से पराजित किया है। शाहाबउद्दीन को 2198 व सबा सुलताना को 1951 मत मिले हैं। उप मुख्य पार्षद पद के लिएउ रजी आलम ने सुफयान खान को 56 मतों से पराजित किया है। रजी को 1407 व सुफयान को 1351 मत मिले हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें