Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhagalpur Railway Junction : यहां बन रहा बहुमंजिला मॉल, आवासीय होटल के साथ होगी कई तरह की सुविधाएं, जानिए

Bhagalpur Railway Junction राज्य के सबसे बड़ी रेल मॉल का निर्माण शुरू। 2022 के दिसंबर माह तक बनकर हो जाएगा तैयार ब्रांडेड शोरूम भी होंगे। भागलपुर जंक्शन पर बन रहा बहुमंजिला मॉल आवासीय होटल के साथ होगी कई तरह की सुविधाएं।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Updated: Fri, 19 Feb 2021 10:15 AM (IST)
Hero Image
भागलपुर जंक्शन पर इस तरह होगा रेल मॉल का निर्माण।

भागलपुर [रजनीश]। भागलपुर जंक्शन पर रेल मॉल का निर्माण शुरू हो गया है। गया में प्रस्तावित दूसरे और पटना जंक्शन पर बनने वाले मॉल की अपेक्षा भागलपुर का मॉल बड़ी और कई सुविधाओं से लैस होगा। मॉल को पूरी तरह बनने में करीब 21 माह लगेंगे। दिसंबर 2022 तक भागलपुर जंक्शन पर मॉल बनकर तैयार होने का समय निर्धारित किया गया है। मॉल में ठहरने से लेकर खानपान और खरीदारी तक की सुविधा मिलेगी। आवासीय बजट में यात्री और दूसरे लोग भी कमरे की बुकिंग कर सकते हैं। दवा के लिए अलग से मेडिकल स्टोर भी रहेंगे। मॉल पूरी तरह वातानुकूलित होगा। सेंट्रलाइज्ड एसी की व्यवस्था होगी।

मैहर प्लाजा होगा मॉल का नाम

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस मॉल का नाम मैहर प्लाजा रखा गया है। एसआरसी ग्रुप को मॉल बनाने का काम मिला है। एक कंपनी देश के कई बड़े स्टेशनों पर मॉल बना रही है। गया और पटना जंक्शन पर भी इसी कंपनी को मॉल बनाने का काम भी मिला है। वल्र्ड और हैपीनेस का लोगों को मॉल से टैग किया गया है।

दो प्रवेश द्वार होंगे, एक तल्ला पर फूड कोर्ट

जी प्लस चार की तर्ज पर बन रहे इस मॉल में दो प्रवेश द्वार होंगे। एक तल्ले पर फूड कोर्ट (खानपान की सुविधा) होगी। यहां देश-विदेश के ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम रहेंगे। इसमें आम लोग भी खरीदारी कर सकते हैं। वाहनों की पार्किंग अंडर ग्राउंड व्यवस्था होगी। मॉल में प्रवेश के लिए दोनों प्रवेश द्वार से करीब 30 फीट से ज्यादा की जगह होगी। मॉल एक तरफ भागलपुर-परबती मार्ग और दूसरा रेलवे स्टेशन की तरफ होगा।

भागलपुर के भी उत्पाद भी मिलेंगे

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस मॉल में भागलपुर की प्रसिद्ध रेश्म के कपड़े, लीनन, साडिय़ों के अलावा कतरनी चूड़ा भी मिलेगा। अभी भागलपुर शहर में दो मॉल का निर्माण वर्षो से चल रहा है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है। जंक्शन पर मॉल बनने से शहरवासियों के अलावा दूसरे जिलों के लोगों को काफी सुविधा होगी।

-भागलपुर जंक्शन पर मॉल का निर्माण शुरू हो गया है। 2022 के दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। राज्य में इससे बड़ा रेल मॉल नहीं बना है। पटना जंक्शन पर एक और गय जंक्शन पर दूसरे मॉल का निर्माण होना है। भागलपुर की अपेक्षा दोनों छोटा होगा। -पुरुषोत्तम चौबे, सीएमडी, एसआरसी ग्रुप।