Move to Jagran APP

बिहार : तारापुर में 18673 वोटर चुनेंगे नगर पंचायत की सरकार, 10 अक्टूबर को होना है मतदान

बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर में 18673 वोटर चुनेंगे नगर पंचायत की सरकार। पहले चरण में 10 अक्टूबर को होना है मतदान। 19 सितंबर तक चलेगा नामांकन प्रक्रिया का काम। नपं के 17 वार्डों का रोस्टर कर दिया गया है जारी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Wed, 14 Sep 2022 03:16 PM (IST)
Hero Image
बिहार : मुंगेर के तारापुर में नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है।

संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। तारापुर नगर पंचायत में पहले फेज में मतदान है। यहां नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एनआर कटाने वाले अभ्यर्थी भी पहुंच रहे हैं। नामांकन भी हो रहा है। 10 अक्टूबर को नगर पंचायत के वोटर मतदान करेंगे। तारापुर नगर पंचायत में कुल 17 वार्ड है। तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 17 वार्डों में 18673 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 10041 पुरुष मतदाता व 8632 महिला मतदाता हैं।

चुनाव के लिए कुल 28 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड संख्या एक के लिए दो मतदान केंद्र, वार्ड दो के लिए एक ,वार्ड तीन के लिए एक, वार्ड चार के लिए एक, वार्ड पांच के लिए दो, वार्ड छह के लिए दो, वार्ड सात के लिए तीन, वार्ड आठ के लिए दो, वार्ड नौ के लिए दो, वार्ड 10 के लिए दो, वार्ड 11 के लिए एक, वार्ड 12 के लिए एक, वार्ड 13 के लिए एक , वार्ड 14 के लिए दो, वार्ड 15 के लिए दो, वार्ड 16 के लिए एक, वार्ड 17 में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

कौन वार्ड अनारक्षित और आरक्षित

तारापुर नगर पंचायत में वार्ड संख्या एक अनारक्षित महिला ,वार्ड संख्या दो अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या तीन अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या चार अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या पांच पिछडा वर्ग अन्य, वार्ड संख्या छह अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या सात अनारक्षित अन्य,वार्ड संख्या आठ अनारक्षित महिला,वार्ड संख्या नौ पिछडा वर्ग अन्य,वार्ड संख्या 10 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 11 अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या 12 अनारक्षित अन्य ,वार्ड संख्या 13 अनारक्षित अन्य ,वार्ड संख्या 14 अनारक्षित महिला,वार्ड संख्या 15 पिछडा वर्ग महिला ,वार्ड 16 सोलह अनुसूचित जाति अन्य व वार्ड संख्या 17 अनारक्षित अन्य क्षेत्र घोषित किया गया है। इस बीच चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। संभावित उम्‍मीदवार लगातार संपर्क कर रहे हैं। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें