Move to Jagran APP
News-Analysis

East Bihar Lok Sabha Chunav Result : सीमांचल-कोसी और पूर्वी ब‍िहार की 11 सीटों पर चौंकाने वाले रुझान, इस गठबंधन की बल्ले-बल्ले!

Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 बिहार से लोकसभा चुनाव के परिणामों के जो शुरुआती आंकड़े और रुझान सामने आया है वह काफी चौंकाने वाला है। प्रदेश के सीमांचल-कोसी और पूर्वी बिहार के जिलों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। इसमें भी खास बात यह है कि सामने आए ये शुरुआती रुझान जदयू का उत्साह बढ़ाने वाले हैं।

By Madhbendra Kumar Edited By: Yogesh Sahu Published: Tue, 04 Jun 2024 12:24 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:37 PM (IST)
सीमांचल-कोसी और पूर्वी ब‍िहार की 11 सीटों पर चौंकाने वाले रुझान, इस गठबंधन की बल्ले-बल्ले!

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 : भाजपा, जदयू, लोजपा को सीमांचल, कोसी, पूर्वी ब‍िहार में शुरुआती बढ़त म‍िली है। यहां सभी 11 सीटों पर एनडीए प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं। 2019 के चुनाव में एनडीए को 11 में 10 सीटें म‍िली थीं। तब मुस्लिम बहुल किशनगंज इकलौती सीट थी, जहां एनडीए को हार मिली थी। इस सीट से जदयू के मोजाह‍िद आलम आगे चल रहे हैं।

क‍िशनगंज

जदयू (JDU Leading) के मुजाह‍िद आलम 21378 मतों से कांग्रेस के मोहम्‍मद जावेद से आगे। जदयू को 82812, कांग्रेस को 61434 और ओवैसी की पार्टी को 51715 मत मिले। 2019 में कांग्रेस को जीत म‍िली थी।

अरर‍िया

तीन राउंड की गिनती के बाद भाजपा के प्रदीप सिंह 14515 मत से आगे हैं। यहां पहले दो राउंड में भाजपा आगे रही थी। तीसरे राउंड में राजद को बढ़त मिली है। ओवरआल भाजपा आगे है। 2019 में भाजपा को जीत म‍िली थी।

सुपौल

जदयू के द‍िलेश्‍वर कमैत 46670 मतों से राजद के चंद्रहास चौपाल से आगे। 2019 में जदयू को जीत म‍िली थी।

मधेपुरा

जदयू के द‍िनेश चंद्र यादव 46883 मतों से राजद के चंद्रदीप कुमार से आगे। 2019 में जदयू को जीत म‍िली थी।

पूर्णिया

जदयू के संतोष कुशवाहा 1705 मतों से आगे है। संतोष कुशवाहा को 48454 मत मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव को 46749 मत मिले हैं। राजद की बीमा भारती को 2441 मत मिले। यहां 2019 में एनडीए को जीत मिली थी।

कटिहार

जदयू के दुलाल चंद्र गोस्‍वामी कांग्रेस के तार‍िक अनवर से 29946 मतों से आगे। 2019 में जदयू को जीत म‍िली थी।

भागलपुर

जदयू के अजय मंडल 12979 मतों से कांग्रेस के अजीत शर्मा से आगे। 2019 में जदयू को जीत म‍िली थी।

खगड़‍िया

एनडीए आगे है। लोजपा के राजेश वर्मा 10,181 मतों से सीपीआइएम के संजय कुमार से आगे। 2019 में लोजपा को जीत म‍िली थी।

बांका

जदयू के ग‍िरधारी यादव 7890 मतों से राजद के जय प्रकाश नारायण यादव से आगे। 2019 में जदयू को जीत म‍िली थी। नोटा में गए 7890 मत।

मुंगेर

आठवें राउंड में जदयू के ललन स‍िंह (Lalan Singh) 25000 मतों से राजद (RJD) की अनीता कुमारी (Anita Kumari) से आगे। 2019 में जदयू को जीत म‍िली थी।

जमुई

लोजपा के अरुण भारती 12748 मतों से राजद की अर्चना कुमारी से आगे। 2019 में लोजपा (LJP) को जीत म‍िली थी। (Bihar News) 

यह भी पढ़ें

बिहार के चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

झारखंड के चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Gopalganj Lok Sabha Chunav Result: गोपालगंज में जदयू के आलोक कुमार सुमन आगे, VIP के प्रेमनाथ चंचल पीछे

Nalanda lok sabha Chunav Result: नीतीश के गढ़ नालंदा में कौशलेंद्र कुमार ने बनाई बड़ी बढ़त, माले के सौरभ का ऐसा है हाल


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.