Move to Jagran APP

बिहार : मंत्री लेशी सिंह बोलीं- CM नीतीश कुमार का साथ कभी नहीं छोडूंगी, सहयोगी भ्रम फैला रहे

बिहार मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने मंत्री बनाकर प्रमंडलवासियों को सम्मान दिया है। मंत्री ने कहा- जीवन पर्यंत धमदाहा के लोगों का कर्ज है। कहा कि उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वे कभी नहीं छोडेंगी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Sun, 28 Aug 2022 10:45 PM (IST)
Hero Image
मंत्री लेशी सिंह का पूर्णिया के धमदाहा में अभिनंदन हुआ।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। समतापार्टी काल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता के रुप में पार्टी की मजबूती के लिए सतत् प्रयत्नशील रही हूं। उन जैसे कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री बनाया। यह उनके सम्मान के साथ-साथ धमदाहा की जनता और पूर्णिया प्रमंडल वासियों का सम्मान है। नेतृत्व के इस विश्वास के लिए वे समस्त प्रमंडलवासियों की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करती हैं।

बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने रविवार को कलाभवन में पार्टी की ओर से आयोजित आभार नीतीश कुमार कार्यक्रम में कही। जोरदार वर्षा के बीच भी कार्यक्रम में जिले भर के कार्यकर्ताओं का जुटान रहा। खासकर धमदाहा विस क्षेत्र से काफी संख्या में आम लोग भी पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं ने फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। साथ ही मंत्री के साथ सीएम नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगे।

मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे भले ही धमदाहा विधानसभा का नेतृत्व करती हैं, लेकिन समस्त पूर्णिया वासी उनके परिवार के अंग के समान हैं। पूर्णिया के सर्वांगीण विकास के लिए वे प्रयत्नशील रहेगी। आज वे जो भी हैं, धमदाहा विस क्षेत्र की जनता जनार्दन की दी हुई ताकत एवं कार्यकर्ताओं व समर्थकों की बदौलत हैं। उनके प्रेम व स्नेह के बदौलत हैं। वे इसके लिए धमदाहा की जनता जनार्दन की बेटी-बहू बनकर सदा नि:स्वार्थ भाव से जीवन भर सेवा करती रहेंगी।

पूर्व के सहयोगी फैला रहे भ्रम

मंत्री ने कहा कि कुछ सहयोगियों द्वारा उनकी पार्टी को कमजोर करने की साजिश रची जा रही थी। जब हमारे अपने अस्तित्व पर खतरा हो जाता है तो हम सोचने के लिए मजबूर हो जाते हैं। जिनके साथ हम लोग पहले थे वे तरह- तरह के भ्रम फैला रहे हैं। पार्टी को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा था। गत विधानसभा चुनाव में भी उनके द्वारा साजिश रची गई थी। मंत्री ने कहा कि विपक्षी कहते हैं विश्वासघात हुआ है। वे विपक्षियों से पूछती है कि किस बता का विश्वासघात हुआ है। वर्ष 2005 से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जा रहा है। उनके स्वच्छ छवि को आगे लाकर चुनाव लड़ा जा रहा है। उनके नेतृत्व पर ही बिहार के लोगो ने भरोसा किया है। उनके कार्यकुशलता, काम करने के जज्बे को लेकर जनादेश दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी बातों को जनता के समक्ष रखने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि वे लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदर्श पर चलने वाले लोग हैं। किसी विपक्षी के भ्रम में नहीं आने वाले हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष श्री प्रसाद महतो व मंच संचालन मनोज पासवान ने किया। इस मौके पर महानगर जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह, शंभू प्रसाद मंडल, दशरथ मेहता, नवलकिशोर यादव, प्रमोद चौधरी, मनोज पासवान, प्रवीण कुमार दास, मु. युनुश उर्फ पूनम, एस के विमल, कृष्णानंद महतो, अजय कुमार पल्लू, शरतचंद्र झा, रीता चौधरी, मु. हीरा, रमेश कुशवाहा, वसीम कमाली, शंभू जायसवाल, अमर मंडल, जित्तू मुखिया, संतोष मिश्रा, लिटिल झा, अमित अमन, पप्पू गिरी, राजेश साह, बमबम मुखिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें