Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार नगर निगम चुनाव 2022 : अरे यह क्‍या...! आश्‍चर्य... जमुई में दिवंगत मतदाता भी डाल सकेंगे वोट!

बिहार नगर निगम चुनाव 2022 मतदाता सूची में सैकड़ों दिवंगत मतदाताओं के नाम शामिल हैं। बोगस वोटिंग की लगाए जा रहे हैं कयास। नगर परिषद क्षेत्र जमुई के 30 वार्डों में ढाई सौ से तीन सौ मतदाता हैं दिवंगत।

By JagranEdited By: Dilip Kumar shuklaUpdated: Sun, 25 Sep 2022 04:26 PM (IST)
Hero Image
बिहार नगर निगम चुनाव 2022 : जमुई में मतदाता सूची बनाने में लापरवाही बरती गई है।

आशुतोष सिंह, जमुई। बिहार नगर निगम चुनाव 2022 : नगर निकाय चुनाव का चुनावी माहौल नगर परिषद क्षेत्र जमुई में पूरी तरह गरमा गया है। एक ओर प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं वहीं दूसरी ओर जातीय समीकरण तथा विकास की बातें भी मुद्दा बन रही हैं। चुनावी प्रचार तथा जोड़-तोड़ के बीच एक बात सामने आ रही है कि जमुई नगर परिषद के 87 हजार से अधिक मतदाताओं में से ढाई सौ से तीन मतदाता ऐसे हैं जिनकी मौत हो चुकी है फिर भी उनके नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। यदि इसकी जांच की जाए तो यह संख्या और अधिक हो सकती है। नगर परिषद क्षेत्र के 30 वार्डों की मतदाता सूची के अध्ययन के बाद यह बात साफ हो गई है कि सभी वार्डों की मतदाता सूची में दिवंगत मतदाताओं के नाम आज भी दर्ज हैं जो बोगस वोटिंग का माध्यम बन सकते हैं। इससे बीएलओ की लापरवाही कहें या विभागीय उदासीनता। फिर भी नगर निकाय चुनाव के दौरान दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल रहना एक सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 6, 7, 12, 18, 22 तथा 21 के स्थानीय लोगों ने बताया कि कई मतदाताओं का देहांत हो चुका है फिर भी उनके नाम मतदाता सूची में शामिल हैं।

जमुई नगर परिषद क्षेत्र के मतदाताओं का वार्ड वार आंकड़ा

  • वार्ड सं- पुरुष-महिला- कुल मतदाता
  • 1 - -----1114 -----1021----- 2135
  • 2 -------1266------ 1102---- 2368
  • 3 --------278 --------1058--- 2136
  • 4--------- 804-------- 764 ----1568
  • 5 --------856-------- 842----- 1698
  • 6 -------1619------ 1361---- 2980
  • 7 -------1106-------- 971---- 2077
  • 8------- 1751------- 1552 ---3304
  • 9------- 1558 -------1320--- 2879
  • 10------- 1138------ 1018-- 2156
  • 11------ 1552 ------1448--- 3000
  • 12 -------1250 -----1189 ---2439
  • 13------- 865 ------794 ------1659
  • 14 ------1652 -----1457 ----3109
  • 15------- 1242---- 1065 ----2307
  • 16------- 752 -------692----- 1444
  • 17------- 939 ------897 ------1836
  • 18 -----1667 -----1504 -----3171
  • 19 ------964 ------892 -------1856
  • 20------- 1169 -----1059 ---2228
  • 21------ 1066------ 982 -----2048
  • 22 ------1085------ 1036 ---2121
  • 23----- 1741 ------1613 ---3354
  • 24----- 1245------ 1091---- 2336
  • 25----- 1271------ 1161 ----2432
  • 26 -----1961 -------1764--- 3725
  • 27 ------1523 -----1374---- 2897
  • 28-------- 983------ 822 -----1805
  • 29 ------1358 -----1290---- 2648
  • 30------ 879 ------735------- 1614

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 स्थित 65 साल साल के शुभाष चंद्र राय का भी नाम मतदाता सूची में शामिल है जिनका निधन पिछले साल ही हो चुका है।

69 साल की शांति देवी का भी नाम मतदाता सूची में दर्ज है जिनका देहांत महीनों पूर्व हो चुका है। मजेदार बात यह है कि मतदाता सूची से नाम हटाने की भी सूचना दी गई थी परंतु नाम नहीं काटा गया।

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 स्थित बम्बई कॉलोनी निवासी अंबुज कुमार कुमार का निधन हो चुका है। फिर भी बीएलओ की लापरवाही के कारण आज भी उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें