Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार नगर निगम चुनाव 2022 : आरक्षण रोस्‍टर पर आपत्ति उठने के बाद वार्ड पार्षदों ने की बैठक, उठाए कई सवाल

बिहार नगर निगम चुनाव 2022 निवर्तमान पार्षद करेंगे बैठक मागेंगे अपना अधिकार। नगर आयुक्त व डीएम के साथ प्रमंडलीय आयुक्त से मिलकर सौंपेंगे ज्ञापन। संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर हाईकोर्ट में जन याचिका दायर कर फैसले को देंगे चुनौती।

By Jagran NewsEdited By: Dilip Kumar shuklaUpdated: Sun, 09 Oct 2022 08:50 AM (IST)
Hero Image
बिहार नगर निगम चुनाव 2022 : भागलपुर में निवर्तमान पार्षदों ने की बैठक।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार नगर निगम चुनाव 2022 : ललित भवन के पास एक होटल में पार्षद एकता मंच के संयोजक संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक बैठक हुई। जिसमें लगभग 30 पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से कहा कि चुनाव जब रद हो गया है तो उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। पंचायत चुनाव में विलंब के कारण जिस तरह से परामर्शदातृ समिति का गठन किया गया था, उसी आधार पर निगम में गठन किया जाना चाहिए। नगर निगम चुनाव के अनिश्चितकालीन प्रतिबंध को देखते हुए सोमवार को नगर निगम सभागार में सुबह 11 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया है। जहां विचार विमर्श के पश्चात सर्वप्रथम नगर आयुक्त व डीएम के साथ प्रमंडलीय आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। शीघ्र उचित व्यवस्था कराने एवं संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर हाईकोर्ट में जन याचिका दायर करने पर निर्णय लिया गया।

नगर निगम में वर्तमान नगर निकाय चुनाव के रद होने से वैधानिक संकट उत्पन्न हो गई है। नौ जून को निगम बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्षदों के सभी अधिकार छीन गए है। अब सारे अधिकार प्रशासक सह नगर आयुक्त के पास है। ऐसे में निवर्तमान पार्षदाें की एक भी नहीं चल रही है। शिकायत के बाद भी निगम निदान नहीं कर रहा।

बिगड़ गई शहर की सफाई व्यवस्था

कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। शहरी क्षेत्र में सफाई से लेकर मूलभूत सुविधाओं की गिरती व्यवस्था ने आमजनों की परेशानी बढ़ा दी है। निगम कर्मियों की लचर कार्यशैली से दुर्गा पूजा में नारकीय स्थित बनी रही रही। जलजमाव से होकर विसर्जन शोभा निकालने को श्रद्धालु विवश थे। अब ऐसी स्थिति दीपावाली व छठ में नहीं हो इसके लिए निवर्तमान पार्षद ने कमर कस ली है। इस बार दीपावली एवं छठ पूजा की साफ-सफाई में लापरवाही होगी। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की लचर व्यवस्था से लोग परेशान है। वहीं नाले की उ़ड़ाही में भी निगम की राशि का दुरूपयेाग हुआ है। नाले की सफाई जेसीबी की गई। जिससे नाले का स्लैब व दीवार क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

इस मौके पर निवर्तमान पार्षद संजय सिन्हा, पंकज कुमार दास, खुशबू कुमारी, उमर चांद, सरयुग प्रसाद साह, अनिल पासवान, दिनेश तांती, हंसल सिंह, अभिषेक कुमार, कुमारी कल्पना, बबिता देवी, सुनीता देवी, प्रीति देवी व गोबिंद बनर्जी समेत भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष साह आदि मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें