Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार नगर निगम चुनाव 2022 : कौन बनेंगी भागलपुर की मेयर? आठ उम्‍मीवार चुनाव मैदान में

बिहार नगर निगम चुनाव 2022 नगर निगम के लिए 44 व हबीबपुर नगर पंचायत के लिए 20 ने कराया नामांकन। ढोल-बाजा व घोड़ा के नामांकन करने पहुंची निगार वेगम पर केस दर्ज। भागलपुर से मेयर पद के लिए आठ उम्‍मीदवारों के नाम स्‍पष्‍ट हो चुके हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Fri, 23 Sep 2022 08:15 AM (IST)
Hero Image
बिहार नगर निगम चुनाव 2022 : भागलपुर में नामांकन जुलूस में शामिल लोग।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार नगर निगम चुनाव 2022 : नगर निगम के मेयर पद के लिए तीन महिलाओं सहित 44 लोगों ने गुरुवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया। हबीबपुर नगर पंचायत के लिए 20 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नगर निगम के मेयर पद के लिए डा. वसुंधरा लाल, प्रतिभा देवी और रफअत बानो ने पर्चा दाखिल किया। इससे पहले, बुधवार को विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी और गजाला परवीन ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। वहीं, युवा नेता राजकुमार यादव की पत्नी अमृता राज ने गुरुवार को वार्ड संख्या 16 से पार्षद पद से अपना नामांकन दाखिल किया है। अमृता राज 24 सितंबर को महापौर पद पर नामांकन दाखिल करने की बात कही है। पूर्व महपौर सीमा साह भी शुक्रवार को नामांकन करेंगी। पूर्व वार्ड पार्षद खुशबू कुमारी भी आज मेयर पद के लिए नामांकन कर रहीं हैं। इसी सूची के अनुसार महापौर पद के लिए आठ उम्‍मीदवारों के चुनाव लड़ने की संभावना है।

(डा. वसुंधरा लाल ने महापौर उम्‍मीदवार के रूप में किया नामांकन)

(सीमा साह ने महापौर उम्‍मीदवार के रूप में किया नामांकन)

जबकि डिप्टी मेयर पद के लिए सलाहउद्दीन अहसन ने दो सेट में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नगर निगम के लिए अभी तक 118 नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। जिसमें 111 ने पार्षद, दो ने उप मुख्य पार्षद और पांच ने मेयर पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। गुरुवार को निगम चुनाव के लिए 22 लोगों ने नाजिर रसीद भी कटाई है। जिसमें एक मेयर व दो डिप्टी मेयर पद के लिए रसीद कटाई है।

गुरुवार को पार्षद पद के लिए वार्ड दो से बीबी नाजिया नाज, मोहम्मदी, वार्ड तीन से मिराज उद्दीन, वार्ड चार से खुर्शीद, वार्ड पांच से बीबी साहिन, बी जैनब खातुन, फरहाना, वार्ड सात से शबनम, मो. कलीम कौशर, वार्ड आठ से मो. जावीर अंसारी, वार्ड 10 से वहीदा परवीन, वार्ड 15 से कमर तलत बानो, एबुन निशा, वार्ड 16 से अमृता राज ( मेयर के लिए भी रसीद कटाई), रुखसारा परवीन, वार्ड 17 से चंदन कुमार राम, मनोज कुमार, वार्ड 20 से संदीप शर्मा, मोहित सिंह, बालकृष्ण मोयल, वार्ड 21 से मनीष कुमार, वार्ड 27 से मो. उमर चांद, वार्ड 29 से मेनका राय, वार्ड 32 से मीरा राय, वार्ड 33 से फरहीन मतीन, साइस्ता असद, दीप्ति सिंह, वार्ड 34 से निगार बेगम, वार्ड 39 से अंजूम शाहीन, शाहिदा खातुन, वार्ड 40 से किशवर, बदरूद्दीन, मो. शायब अहमद, वार्ड 41 से अर्चना कुसुम देवी, वार्ड 42 से दीपक कुमार, वार्ड 43 से सोनल कुमारी, वार्ड 44 से पूर्व मेयर कहकशां परवीन, वार्ड 45 से हेमंत दास, वार्ड 47 नसरीन बेगम और वार्ड 48 से कुमारी कल्पना ने पर्चा दाखिल किया।

इधर, हबीबपुर नगर पंचायत के लिए 20 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें पार्षद पद के लिए 12 और मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद पद के लिए चार-चार लोगों ने पर्चा दाखिल किया। यहां पार्षद पद के लिए वार्ड दो से पप्पू दास, वार्ड तीन से शोभा देवी, जयगोपाल वर्मा, वार्ड चार से मो. शमशेर, रिजवान, वार्ड पांच से रिफअत परवीन, फारना, वार्ड छह से अंगूरी, सवानूर, वार्ड नौ से फरहाना खातुन व बीबी चांदनी ने पर्चा दाखिल किया। यहां उप मुख्य पार्षद के लिए मो. सुफयान, शब्बीर, मो. अली राजा व मो. सोनू आलम और मुख्य पार्षद के लिए मो. शहाबउद्दीन, रेहान वारसी, सबा सुल्ताना और शहनवाज वारसी ने नामांकन पत्र जमा किया।

पहले चरण में 10 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए अकबरनगर नगर पंचायत से किसी ने भी नाम वापसी का आवेदन नहीं दिया। जबकि सुल्तानगंज में एक ने आवेदन दिया। इसके नाम की घोषणा 24 सितंबर की शाम में हो सकेगी। एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नाम वापसी के लिए 24 सितंबर अंतिम दिन है। इसी दिन शाम में नाम वापस लेने वालों के नाम का पता चल सकेगा। गुरुवार को सुलतानगंज से एक अभ्यर्थी ने नाम वापसी के लिए आवेदन सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी को आवेदन दिया है। अकबरनगर नगर पंचायत से पहले दिन किसी ने नाम वापसी का आवेदन नहीं दिया है।

आदर्श आचार संहित उल्लघंन का मामला दर्ज

नगर निगम क्षेत्र से चुनाव लड़ने को लेकर गुरुवार को नामांकन दर्ज कराने के लिए वार्ड 34 के अभ्यर्थी निगार वेगम पहुंची थी। उनके खिलाफ सदर एसडीएम धनंजय कुमार ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। सदर एसडीओ के निर्देश पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी निलेश कुमार व कृषि विभाग के ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता विनोद कुमार मंडल ने प्राथमिकी के लिए जोगसर थाने में आवेदन दिया है। सदर एसडीएम ने बताया कि उन्हें किसी ने काल कर बताया कि एक अभ्यर्थी घोड़ा लेकर नामांकन कराने जा रहे हैं। उस समय वे अपने दफ्तर बैठे थे और शोर सुनाई दे रहा था। बाहर निकल कर देखा, तो तीन-चार घोड़े लेकर जाते हुए अभ्यर्थी और उनके समर्थक दिखे। मजिस्ट्रेट को निर्देश देकर रोका गया और प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए आवेदन में गुरुवार को दोपहर 12.15 बजे वार्ड नंबर 34 से नामांकन कराने आए प्रत्याशी निगार वेगम के काफिले में शामिल व्यक्तियों के अतिरक्त घोड़ा एवं ढोल-बाजा लेकर राजहंस होटल की तरफ से अपर समाहर्ता के कार्यालय जाने वाले रास्ते की ओर प्रवेश कर भूमि सुधार उपसमाहर्ता सदर कार्यालय के निकट तक पहुंच गए। यह आदर्श आचार संहित का उल्लंघन है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें