Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News : महिला सिपाही पर मुंशी ने डाली गंदी निगाहें, सोते समय की छेड़खानी, पुलिस महकमे में हड़कंप

Bihar News बिहार में महिला सुरक्षा के लिए नित नए वादे और दावे किए जाते हैं लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन बैठें तो क्या? मामला बिहार के खगड़िया जिले का है। यहां एक थाने में पदास्थापित महिला सिपाही के साथ उसी थाने के मुंशी ने छेड़खानी की है।

By Shivam BajpaiEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 10:00 PM (IST)
Hero Image
Bihar News : महिला सिपाही के साथ मुंशी ने की छेड़खानी।

संवाद सूत्र, महेशखूंट (खगड़िया): Bihar News - महेशखूंट थाना में पदस्थापित एक महिला सिपाही के साथ थाना के मुंशी द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बीते रविवार की रात्रि की बताई गई है। इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। महिला सिपाही की शिकायत पर थाना के मुंशी अजय कुमार सिंह को पुलिस हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार महेशखूंट थाना के तीसरे मंजिल स्थित महिला सिपाही रूम में उक्त सिपाही सोई हुई थी। देर रात्रि थाना के मुंशी अजय कुमार सिंह उस रूम में जाकर उक्त महिला सिपाही के साथ गलत नीयत से छेड़खानी करने लगा।

महिला सिपाही ने नींद खुलने पर शोर मचाया। शोर सुनकर जब अन्य सिपाही जुटने लगे, तो मुंशी भागकर कार्यालय में चलाया गया। उक्त महिला सिपाही ने इसको लेकर थानाध्यक्ष से शिकायत की है। साथ ही वरीय अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई है। वरीय अधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने थाना के मुंशी को हिरासत में ले लिया है। मामले में महिला सिपाही ने केस दर्ज करने को लेकर थाने में आवेदन भी दिया है।

यह भी पढ़ें: 10 वीं की छात्रा के साथ ट्यूशन टीचर ने किया गंदा काम, वीडियो बना करता रहा दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो घरवालों ने उठाया चौंकाने वाला कदम, पढ़ें पूरी वारदात

इधर एसपी अमितेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। एसडीपीओ ने कहा कि महिला सिपाही द्वारा आवेदन दिया गया है। मुंशी को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी। इस मामले के बाद से इलाके में दबे मुंह कई तरह की बातें हो रही हैं।

  • - बीते रविवार की रात महिला सिपाही के कमरे में जाकर थाने के मुुंशी करने लगे छेड़छाड़
  • - एसपी ने गोगरी एसडीपीओ को दिए जांच के निर्देश