Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar politics : कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा बनेंगे मंत्री? भागलपुर में जदयू के दो और कांग्रेस के एक MLA

Bihar politics बिहार में जदयू राजद कांग्रेस सहित अन्‍य कई दलों की संयुक्‍त सरकार बनने वाली है। राजद और जदयू मिलकर सरकार के बहुमत प्राप्‍त कर चुके हैं। लेकिन कांग्रेस का भी सरकार को समर्थन है। सबकी नजर भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा पर लगी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Tue, 09 Aug 2022 08:38 PM (IST)
Hero Image
Bihar politics : बिहार में जदयू, राजद और कांग्रेस की सरकार बन रही है।

ऑनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bihar politics : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्‍यपाल को अपना त्‍यागपत्र दे दिया है। उन्‍होंने भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ लिया है। अब जदयू, राजद, कांग्रेस सहित अन्‍य छोटी पार्टियां मिलाकर बिहार में सरकार बना रही है। राजद और जदयू के विधायकों को मिला दिया जाए तो सरकार बनाने के लिए संख्‍याबल प्राप्‍त हो रहा है। लेकिन कांग्रेस सहित अन्य कई पार्टियों का भी नीतीश कुमार को समर्थन मिला है। इसलिए कांग्रेस के विधायक के मंत्री बन सकते हैं।

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा हैं। भागलपुर से विधायक हैं। लगातार तीन बार चुनाव जीते हैं। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने भाजपा से पहली बार चुनाव लड़ रहे रोहित पांडेय को लगभग एक हजार वोटों से हराया था। चर्चा है कि इस बार जो नई सरकार बिहार मे बन रही है, उसमें अजीत शर्मा को महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी मिलेगी। कांग्रेस की इच्‍छा है कि विधानसभा अध्‍यक्ष उनकी पार्टी को मिले। इस पद के लिए भी अजीत शर्मा के नाम की अब चर्चा होने लगी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अगर कांग्रेस को सरकार को जगह मिलती है तो अजीत शर्मा को मंत्री बनना तय है। अजीत शर्मा के समर्थक व कांग्रेसी कार्यकर्ता भागलपुर में जश्‍न मना रहे हैं। मिठाइयां बांटी जा रही है। कार्यकर्ताओं को उम्‍मीद है कि उनके विधायक इस बार जरुर मंत्री बनेंगे, भागलपुर का विकास होगा।

इनके अलावा यहां जदयू के दो विधायक हैं। हमेशा चर्चा में रहने वाले जदयू के गोपालपुर विधानसभा विधायक नरेंद्र कुमार नीरज और गोपाल मंडल भी लगातार कई बार सत्‍ता के साथ हैं। हालांकि उन्‍हें अभी तक मंत्री बनने का सौभाग्‍य प्राप्‍त नहीं हुआ है। अब देखना है कि इस बार उनका क्‍या होगा। वहीं, सुल्‍तानगंज विधानसभा के‍ जदयू विधायक प्रो ललित नारायण मंडल पर भी सबकी नजर है। वे पहली बार विधायक बने हैं।

जदयू व भाजपा की जो अब तक बिहार में सरकार थी, उसमें भी भागलपुर जिले के एक भी विधायक या विधानपार्षद को मंत्री पद नहीं मिला था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें