Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार : प्याज का रेड थ्री व रेड फोर वेरायटी, मिल रहा 50 प्रतिशत अनुदान, आप भी करें खेती, लाभ ही लाभ

बिहार के कटिहार जिले में पहली बार प्याज के रेड थ्री व रेड फोर वेरायटी की होगी खेती। नासिक में उत्पादित प्याज पर निर्भर रहते हैं किसान। जिले में पांच वर्ष पूर्व तक होती थी प्याज की खेती। सरकार इसकी खेती के लिए अनुदान दे रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Sat, 17 Sep 2022 10:21 AM (IST)
Hero Image
कटिहार में प्‍याज का रेड थ्री व रेड फोर वेरायटी

प्रदीप गुप्ता, कटिहार। नासिक की तरह प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले का चयन किया गया है। प्याज की वेरायटी रेड थ्री व रेड फोर की खेती के लिए 20 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक किसानों को प्याज की खेती के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। विभाग द्वारा किसानों से योजना का लाभ लेने के लिए आनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिले में सामान्य फसल के अलावा अन्य फसल की खेती को बढ़ावा देने को लेकर सरकार विभिन्न कृषि संबंधित योजना को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उद्यानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न योजना चलाई जा रही है।

रेड थ्री व फोर वेरायटी की होगी खेती

उद्यान विभाग द्वारा प्याज के रेड थ्री व रेड फोर वेरायटी की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना के तहत चयनित किसानो को एनआरआरडीएफ द्वारा रेड थ्री व रेड फोर प्याज का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को अधिकतम दो हेक्टेयर में प्याज की खेती के लिए योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर दिया जाएगा। एक हेक्टेयर में खेती के लिए 98 हजार की लागत आएगी। विभाग द्वारा 49 हजार का अनुदान दिया जाएगा। प्रति हेक्टेयर 25 से 30 हेक्टेयर तक प्याज का उत्पादन होगा। कृषि विज्ञानी पंकज कुमार ने बताया कि रवि सीजन के अक्टूबर माह मे प्याज की खेती की शुरूआत होती है। किसान बेहतर तरीके से खेती कर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

आंकड़ों में प्याज की खेती

जिले में प्याज की खेती कम पैमाने पर किसानों द्वारा अब तक की जाती थी। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में 2016- 2017 मे लगभग 3960 हेक्टेयर में प्याज की खेती होती थी। किसान अपने स्तर से बीज लेकर इसकी खेती करते थे। नुकसान होने के कारण पिछले पांच वर्षों से किसान प्याज की खेती नहीं के बराबर खेती कर रहे थे। बताते चलें कि जिले में व्यापारियों द्वारा नासिक से प्याज मंगाया जाता है।

प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए पहली बार जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत रेड थ्री व रेड फोर वेरायटी के प्याज की खेती करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। समय समय पर किसानों को खेती करने के तरीकों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। -डा. राहुल कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी