Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नगर निगम की आधी से अधिक सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम, जीत दर्ज करने के साथ ही भाजपा कार्यालय पहुंची वसुंधरा

बिहार नगर निगम की 15 से अधिक सीटों पर एक तरफ महागठबंधन ने जमाया कब्जा तो दूसरी तरफ लोक जनशक्ति पार्टी व जाप समर्थक ने भी जीत दर्ज की। जीत हासिल करने के साथ ही भाजपा कार्यालय पहुंची बसुंधरा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Sat, 31 Dec 2022 09:27 AM (IST)
Hero Image
नगर निगम की आधी से अधिक सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की

जागरण संवाददाता, भागलपुर। नगर निगम की आधी से अधिक सीटों पर भाजपा समर्थक उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। 15 से अधिक सीटों पर महागठंधन के उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। लोक जनशक्ति पार्टी व जाप समर्थक उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की है। कई भाजपा समर्थक को भाजपा समर्थक उम्मीदवार ने ही पराजित किया है। भाजपा समर्थक प्रीति शेखर ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। अश्वनी जोशी, पंकज गुप्ता, जीवन कुमार, संध्या गुप्ता, मीरा राय, उमेश मंडल, कुमकुम, अभिषेक कुमार, प्रीति देवी, सोनी देवी, गोविंद बनर्जी, निशा दूबे सहित कई प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। संजय सिन्हा, रशिम रंजन, शाहीन, जाबीर सहित कई उम्मीदवार महागठबंधन के समर्थक हैं और जीत दर्ज की है। अमृता राज के पति जाप समर्थक हैं, उन्होंने भी जीत दर्ज की है। अनिल पासवान लोजपा के समर्थक है, उन्होंने भी जीत दर्ज की है।

जीतने के बाद सबसे पहले कार्यालय पहुंंची डा. वसुंधरा लाल

इधर, नगर निगम की मेयर प्रत्याशी डा. वसुंधरा लाल जीत का प्रमाणपत्र लेने के साथ ही सबसे पहले कार्यालय पहुंची, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि डा. वसुंधरा लाल की जीत एक अर्थ में ऐतिहासिक है। भागलपुर की जनता ने अपने राजनीतिक जागृति व सूझ-बूझ का परिचय दिया है। मतदाताओं ने किसी भी जात-पात, सगे-संबंधियों के बंधन में न फंसते हुए एक बिल्कुल साफ-सुथरी छवि की, शिक्षित, सुसंस्कारित, कर्मठ व्यक्ति पर अपना स्पष्ट भरोसा प्रदर्शित किया है।

चुनाव में छल-बल की राजनीति हुई ध्‍वस्‍त: भाजपा जिलाध्‍यक्ष

उन्‍होंने आगे कहा, इस चुनाव में धन-बल, बाहू-बल, छल-बल की राजनीति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और एक साफ-सुथरे, स्वच्छ राजनीतिक परिदृश्य के पक्ष में मतदान किया गया है। जनता ने डा. वसुंधरा लाल को बहुत बड़ा दायित्व सौंपा है कि शहर को, नगर पालिका को विकास, पारदर्शिता, ईमानदारी के उच्च सोपान पर ले जाएं।

जिम्‍मेदारी का है पूरा एहसास: डा. वसुंधरा लाल

इस मौके पर डा. वसुंधरा लाल ने कहा कि उन्हें इस दायित्व का पूरा-पूरा अहसास है और वह बिल्कुल आरंभ से ही अपने कार्यों और उनके क्रियान्वयन से मतदाताओं के उम्मीद पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। वह भागलपुर की जनता की न सिर्फ प्रतिनिधित्व करेंगी, बल्कि उनके प्रति पूरी संवेदना और निष्ठा भी रखेंगी। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के साथ तालमेल बैठाते हुए शहर और नगर निगम की योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।

उम्‍मीदों पर खरा उतरने के लिए करूंगी पूरी मेहनत: डा. वसुंधरा लाल

उन्होंने कहा कि यह समय जश्न मनाने या इतराने का नहीं है, बल्कि भागलपुर के मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए जी तोड़ मेहनत करने का है। बधाई देने वाले मे प्रकाश चन्द्र गुप्ता, जिला महामंत्री अभिनव कुमार, जिला मंत्री प्रणब दास, लोकसभा संयोजक शरद सलारपुरिया, प्रीती शेखर, डा किरण सिंह, संजीव कुमार, इंदु भूषण झा, प्रतीक आनंद, चंदन पांडेय, दीपक कुमार झा, करण शर्मा, कुश पांडेय, दीपक कुमार शर्मा, नमन मिश्रा, बंटी मिश्रा, अतुल मिश्रा, डा संजय सिंह, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हो कर स्वागत अभिनन्दन किया।

Bhagalpur Municipal Election: मतदाताओं के फोकस पर 3 प्रत्याशी, दिलचस्प है मुकाबला; कम रहेगा मतों का अंतर

Bihar Nagar Nikay Chunav : 17 नगर निगमों में भाजपा समर्थितों का दबदबा, 7 मेयर और 7 डिप्टी मेयर बने, पढ़ें सूची

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें