Move to Jagran APP

BPSC Success Story: एयरफोर्स... फिर डिविजनल मैनेजर, अब बनेंगे कल्याण पदाधिकारी; पढ़िए मनोज की सफलता की कहानी

BPSC 67th Final Result 2023 बीपीएसी ने शनि‍वार को 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया। 6 लड़कियों ने टॉप-10 में अपनी जगह पक्का की। वहीं भागलपुर के मनोज कुमार यादव ने बीपीएससी परीक्षा में कठिन परिश्रम से सफलता हासिल की। मनोज कुमार 457वीं रैंक लाकर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Shashank ShekharPublished: Sat, 28 Oct 2023 07:34 PM (IST)Updated: Sat, 28 Oct 2023 07:34 PM (IST)
एयरफोर्स... फिर डिविजनल मैनेजर, अब बनेंगे कल्याण पदाधिकारी

जागरण संवाददाता, भागलपुर। लगातार परिश्रम करने से सफलता एक दिन जरूर मिलती है। इसे चरितार्थ किया है इशाकचक के रहने वाले मनोज कुमार यादव ने। उन्होंने 67वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 457वीं रैंक लाकर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं।

मनोज ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें सफल हुए हैं। इससे पहले वह साढ़े आठ साल भारतीय वायु सेवा में, साथ ही साथ 12 साल से जनरल इंश्योरेंस कंपनी में डिविजनल मैनेजर के पद पर अपनी सेवा दे रहे थे।

जिला स्कूल से हुई प्रारंभिक शिक्षा

उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर के जिला स्कूल से हुई है। मैट्रिक करने के बाद उनकी नौकरी भारतीय वायु सेवा में लग गया। इसके बाद उन्होंने नौकरी करते ही इग्नू से बीसीए-एमसीए की डिग्री हासिल की।

परीक्षा की तैयारी को लेकर उन्होंने बताया कि खुद से सेल्फ स्टडी करते थे। ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई करते थे। बीपीएससी की तैयारी के दौरान उन्होंने किसी भी कोचिंग का सहायता नहीं लिया। काम से आने के बाद हर दिन 4 से 5 घंटे की पढ़ाई करते थे।

हमारे परिवार के सदस्यों का निरंतर साथ मिला

वहीं, मनोज के इस पद पर चयनित होने से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। उनके सभी शुभचिंतकों से उन्हें बधाई संदेश प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें हमारे परिवार के सभी सदस्यों का निरंतर साथ मिला। जिसकी वजह से आज मैंने यह मुकाम पाया है।

यह भी पढ़ें: BPSC 67th Final Result 2023: BPSC परीक्षा में किसान के बेटे ने मारी बाजी, इतनी रैंक लाकर SDM पद के लिए हुए चयनित

यह भी पढ़ें: BPSC Success Story: रश्मि सेल्फ स्टडी कर पहले प्रयास में बनीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी, रंग लाई कोरोना काल की मेहनत

यह भी पढ़ें: BPSC 67th Final Result 2023: बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी, टॉप-10 में 6 लड़कियां


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.