Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Carmel School Bhagalpur : 25 वर्षों में मिस संगीता ने हजारों छात्राओं को बांटे ज्ञान, शिक्षिका हुईं सम्‍मानित

Carmel School Bhagalpur भागलपुर के प्रतिष्ठित इस स्‍कूल की एक शिक्षिका ने अपना 25 साल का कार्यकाल यहां पूरा कर लिया। स्‍कूल में एक समारोह आयोजित कर उन्‍हें सम्‍मानित किया गया। सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षिक संगीता मिश्रा इस स्‍कल मिस सगीता के नाम पर प्रसिद्ध हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Sun, 03 Apr 2022 01:34 PM (IST)
Hero Image
Carmel School Bhagalpur : मिस संगीता को सम्‍मानित करतीं प्राचार्या व अन्‍य।

ऑनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। कार्मेल स्‍कूल ने अपनी शिक्षिका का सिल्वर जुबली मनाया। संगीता मिश्रा 'मिस संगीता' यहां 25 वर्षों से पढ़ रहीं हैं। उन्‍होंने अब तक हजारों छात्राओं को पढ़ाया है। बेहतर शिक्षिका हैं। छात्राओं को पढ़ाई के अलावा अन्‍य गतिविधियों की ओर भी रूचि पैदा करने में संगीता को महारथ हासिल है। वे काफी मिलनसार प्रवृति की हैं। इस स्‍कूल में नहीं बल्कि शहर भर में उनकी ख्‍याति फैली हुई है। संगीता बच्चों को अंग्रेजी पढ़ना, बोलना, लिखना, वाद विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करतीं हैं। विद्यालय के सभी सांस्कृतिक कार्यों में उन्‍होंने बढ़ चढ़कर योगदान दिया।

मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साह ने बताया कि वरीय शिक्षिका मिस संगीता मिश्रा ने इस स्‍कूल में 25 वर्षों का कार्यकाल पूरा कर लिया है। संगीता अंग्रेजी विषय की शिक्षिका हैं। उनकी स्कूली शिक्षा भी इसी स्कूल से ही हुई है। 1980 तक उन्‍होंने कार्मेल स्‍कूल से पढ़ाई की। इसके बाद एसएम कालेज से आगे की पढ़ाई की। बीएड करने के बाद 1996 में उन्‍होंने कार्मेल स्‍कूल ज्‍वाइन कर लिया।

म‍िस संगीता के इस स्‍कूल में 25 साल पूरा होने पर उन्‍हें सम्‍मानित किया गया। उन्‍हें सम्‍मान में एक समारोह आयोजित की गई। मिस संगीता मिश्रा, प्राचार्या सिस्टर सेंड्रा, उप प्राचार्य सिस्टर आशा व सिस्टर मतिल्दा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। स्वागत भाषण सृष्टि कुमारी व अंजलि शर्मा ने दिया। मंच संचालन अनवेशा शर्मा व आर्या चौधरी ने किया। प्रेयर सर्विस एनी आर्या, अनन्या नंदन, अदीबा एजाज ने किया। बारहवीं की छात्रा आशना आर्या, शांभवी, श्रृस्टि श्रेया, अंकिता हांसदा, टिया सिन्हा व निकिता ने ओ पालन हारे गीत पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। सिल्वर जुबली गीत दसवीं की छात्रा अर्पिता चटर्जी, प्रगति, मातंगी मौर्या व शिवांगी सौम्या ने प्रस्‍तुत किया।

होठों पर ऐसी बात, ओ हसीना जुल्फों वाली गीत पर डांस इषा संथालिया, समीधा, अदव, नव्या निधि, कीर्ति भाव्‍या, आस्था राज, अंकिता व तन्नू आदि ने किया। सिल्वर जुबली जर्नी की प्रस्तुति स्वस्तिका, भाषण मिस चित्रा मिश्रा ने दिया।

बारहवीं की छात्राओं ने इलीगल वेपन, कोई कहे कहता रहे, प्रीटी वीमेन व ताकी ताकी गीत पर शांभवी पाण्डेय, टिया सिन्हा, सानिया, ईशा, आर्या, आशना, सत्ताक्षी व सृस्टि अग्रवाल ने नृत्य की प्रस्तुति दी। प्राचार्या सिस्टर सेंड्रा ने मिस संगीता के शानदार कार्यकाल की तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके कार्य की उपलब्धियों के लिये उन्‍हें सिल्वर स्मृति चिह्न भेंट दिया गया। इस आयोजन में विक्रम सिंह, सरिता गुप्ता, मधु सहाय, सुनील हंसदक आदि उपस्थित थे। पटकथा मिस चित्रा ने तैयार की थी। छात्राओं की और से संस्कृति दास ने भाषण दिया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें