Move to Jagran APP

Bihar News: भागलपुर में मंदिर परिसर में मुर्गे के घुसने पर बवाल, दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प; 10 घायल

भागलपुर जिले के मधुरापुर छोटी वाम काली मंदिर परिसर में मुर्गे के घुसने से हिंदू और मुसलमानों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। गोलीबारी की भी सूचना है। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष ने आवेदन दिया है। जख्मी का पीएचसी में इलाज करवाया गया है।

By Rajesh Bharti Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 18 Oct 2024 10:42 PM (IST)
Hero Image
मंदिर परिसर में घुसा मुर्गा, हिंदुओं ने जताया एतराज, झड़प के बीच चली गोली। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सूत्र, नारायणपुर (भागलपुर)। बिहार के भागलपुर जिले में  मधुरापुर छोटी वाम काली मंदिर परिसर में शुक्रवार को मु़ सागीर अली का मुर्गा घुस गया। इस पर स्थानीय हिंदुओं ने एतराज जताया। जहां हिंदू व मुसलिमों के बीच झड़प हो गई और दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर गोलीबारी की भी सूचना है।  दोनों ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार राजा कसेरा का पुत्र सोनू कुमार ने मधुरापुर छोटी वाम काली मंदिर परिसर में घुसे मुर्गा भगाया तो पड़ोसी मु़ सागीर अली उलझ गया। इसी बीच पास के मसजिद में नमाज पढ़ने जा रहे बड़ी संख्या में मुस्लिम मौके पर पहुंच गए। जहां राजा कसेरा सहित पूरे परिवार को पीट दिया। लाठी-डंडा चलने से 10 लोग घायल हो गए।

घायलों में एक पक्ष से भोले साह कसेरा व उसकी पत्नी तुलसी देवी, सोनू कुमार, रूपाली, सुजल कुमार और किशन कुमार सहित अन्य शामिल हैं। मधुरापुर निवासी भोला कसेरा ने भवानीपुर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने मु़ सागीर अली, संजो खातून, डोमनी खातून, जमुनी खातून, समीम अली, हकीम अली सहित दस व्यक्ति को नामजद किया है।

राजा ने बताया कि सागीर ने पहले भी मंदिर के पीछे चारदीवारी करने के दौरान विवाद किया था। हालांकि सामाजिक स्तर पर सुलझा लिया गया था। उसका घर मंदिर के बगल में है। इसके कारण प्रतिदिन बकरी और मुर्गा मंदिर परिसर में आते रहता है। इसके कारण परेशानी होती है। वहीं, मो. सागीर अली ने भोला कसेरा, राजा कुमार सहित पांच व्यक्ति के विरुद्ध भवानीपुर थाना में आवेदन दिया है।

उन्होंने मारपीट करने और अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के क्रम में दो चक्र गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन गोली से कोई हताहत नहीं हुआ।

पीएचसी नारायणपुर में भोला कसेरा, तुलसी देवी, सोनू कुमार, मु़ सागीर अली, शहनाज खातून, मु़ समीम अली सहित अन्य इलाज हुआ।

भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष ने आवेदन दिया है। जख्मी व्यक्ति का पीएचसी में इलाज करवाया गया है। शनिवार सुबह जनप्रतिनिधि द्वारा सामाजिक स्तर पर यदि समझौता नहीं होता है तो दोनों का आवेदन स्वीकार करते हुए प्राथमिक की दर्ज कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जिस महिला की हत्या में पति-ससुर गए थे जेल, 4 साल बाद मिली जिंदा; जिसने बचाई जान उसी से कर ली दूसरी शादी

Ara News: भूमि विवाद में दो सगे भाइयों को तलावार से काटा, एक की हालत गंभीर; मची अफरा-तफरी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।