Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganga River Interlinking : 20 साल पहले की तरह अजगवीनाथ मंदिर के पास से बहेगी गंगा, इस नदी से भी जोड़ी जाएगी धारा

Ganga River Interlinking बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में गंगा की धारा को उत्तरायण किया जाएगा। इसका पानी आने वाले समय में चंपा नदी में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। पहले चरण के सर्वे का काम भी पूरा हो गया है। अब 15 दिन बाद एक बार फिर सर्वे टीम यहां आएगी।

By Navaneet Mishra Edited By: Yogesh Sahu Updated: Mon, 26 Feb 2024 02:07 PM (IST)
Hero Image
Bhagalpur News : अजगवीनाथ मंदिर। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur News : सुल्तानगंज में गंगा अजगवीनाथ मंदिर के नजदीक से बहेगी। चंपा नदी में सालभर पानी रहे, इसके लिए उसे गंगा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग की टीम ने रविवार को सर्वे किया।

विशेषज्ञों ने बताया कि सुल्तानगंज में गंगा को उत्तरायण करने के लिए बड़े पैमाने पर गाद निकाली जाएगी। जिसके बाद नदी फिर से 20 साल पहले की तरह ही अजगवीनाथ मंदिर और सुल्तानगंज शहर से सटकर बहने लगेगी। 15 दिनों के बाद सर्वे टीम दोबारा आएगी।

चैनल बनाने का किया था अनुरोध

जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी के अनुरोध पर जल संसाधन विभाग, बिहार की टीम खनन विभाग के अधिकारियों के साथ सुल्तानगंज पहुंची थी।

डीएम ने सर्वे टीम से मुलाकात की और भागलपुर शहर में गंगा को चंपा नदी और बरारी से जोड़ने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने सुल्तानगंज में गंगा को उत्तरायण करने के लिए चैनल बनाने का अनुरोध किया था।

चानन नदी भी हो जाएगी पुनर्जीवित

गंगा को चंपा नदी से जोड़ने पर जगदीशपुर स्थित चानन नदी भी पुनर्जीवित हो जाएगी। इससे यहां के कतरनी चावल में फिर से वही पुरानी खुशबू लौट आएगी। गंगा को बरारी से जोड़ने पर शहरी क्षेत्र का भू-जलस्तर काफी बढ़ जाएगा।

इससे यहां का जल संकट भी दूर हो जाएगा। अभी नगर निगम को गंगा की उपधारा से पानी खींचकर शहर में जलापूर्ति करनी पड़ रही है। गंगा नदी शहर से काफी दूर चली गई है। मुख्य धारा उत्तर की दिशा में बह रही है।

ये थे टीम में

सर्वे टीम में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सीडीओ के मुख्य अभियंता नवीन कुमार श्रीवास्तव, हेड्रोलाजी के अधीक्षण अभियंता रवींद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता महमूद आलम, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अनिल कुमार, भागलपुर के अधीक्षण अभियंता रणवीर प्रसाद, कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश शामिल थे।

यह भी पढ़ें

अजगवीनाथ मंदिर: यहां के जल से होता है देवघर में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक, रोचक है महंत-शिव दर्शन की कहानी

अजगवीनाथ मंदिर सुल्‍तानगंज; मनोकामना शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं