Move to Jagran APP

भारतीय रेल : ट्रेन से उतरते ही यात्री बोलेंगे 'आई लव यू जमालपुर', 2023 तक बदल जाएगा स्टेशन का लुक

भारतीय रेल जमालपुर माडल रेलवे स्टेशन को खूबसूरत बनाने और संवारने का कवायद शुरू कर दी गई है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगेगा डिस्प्ले बढ़ेंगी कई सुविधाएं। मालदा रेल मंडल का यह प्रमुख रेलवे जंक्‍शन है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Sat, 17 Sep 2022 11:13 AM (IST)
Hero Image
भारतीय रेल : मालदा रेल मंडल का जमालपुर रेलवे जंक्‍शन।

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। भारतीय रेल : माडल स्टेशन जमालपुर का लुक 2023 तक पूरी तरह बदल जाएगा। यहां कई यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। जमालपुर जंक्शन से ट्रेन से सफर करने वाले यात्री प्लेटफार्म से बाहर होते ही 'आई लव यू जमालपुर' कहेंगे। मालदा रेल मंडल मालदा रेलवे स्टेशन भागलपुर जंक्शन के बाद अब जमालपुर स्टेशन स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में अंग्रेजी शब्द में लिखा हुआ 'आई लव यू जमालपुर' डिस्प्ले बोर्ड लगेगा। बोर्ड के चारों ओर बेहतरीन लाइटिंग की व्यवस्था होगी। इसके लगने से न सिर्फ स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे बल्कि यात्रियों का सफर भी सुहाना होगा।

तेजी से चल रहा है काम

मालदा रेल मंडल ने इस बोर्ड को लगाने की कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही बोर्ड लगाने का काम शुरू हो जाएगा। दरअसल, जमालपुर जंक्शन पर सुंदरीकरण का कार्य काफी तेजी से हो रहा है। मालदा मंडल में रेल मंडल प्रबंधक का यतेंद्र कुमार स्टेशन को संवारने में जुटे हैं। अभी स्टेशन को और खूबसूरत बनाने की योजना है। लगने वाले ‘आई लव यू जमालपुर’ बोर्ड में लव की जगह दिल चित्र होगा। बड़े अक्षरों में बोर्ड में यह वाक्य लिखा होगा ताकि हर लोग दूर से ही इसे पढ़ सकेंगे। इस बोर्ड के लगने से जंक्शन का लुक और बेहद खूबसूरत होगा।

बोले डीआरएम यतेंद्र कुमार

डीआरएम यतेंद्र कुमार ने कहा कि स्टेशन यात्रियों का है। इसे साफ और सुंदर रखने के लिए उन्हें खुद जागरूक रहना होगा। स्टेशन पर दूसरी लिफ्ट जल्द ही शुरू होने वाला है। रैंप का निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि लाइटिंग की भी व्यवस्था होगी, ताकि लोग आएं तो अपने स्टेशन को बदला-बदला सा देख सकेंगे। इसके लिए यहां लगातार रेलवे अधिकारियों का दौरा हो रहा है। यहां बता दें कि मालदा रेल मंडल का यह प्रमुख रेलवे जंक्‍शन है। यहां रेल कारखाना भी है। रेलवे के कारण जमलापुर की काफी प्रसिद्धि है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें