Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'गोपाल मंडल ने मेरी हत्या की सुपारी दी', तमंचे वाले JDU विधायक पर गंभीर आरोप; एक लेटर ने मचा दी सनसनी

जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। प्रॉपर्टी डीलर लाल बहादुर शास्त्री के साथ उनकी पुरानी रंजिश चर्चा में है। प्रॉपर्टी डीलर ने अब गोपाल मंडल पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा दिया है। इतना ही नहीं प्रॉपर्टी डीलर ने यहां तक कह दिया कि गोपाल मंडल ने शूटरों को हत्या के लिए सुपारी भी दी है।

By Kaushal Kishore Mishra Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 21 Dec 2023 03:53 PM (IST)
Hero Image
'गोपाल मंडल ने मेरी हत्या की सुपारी दी', तमंचे वाले JDU विधायक पर गंभीर आरोप (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, भागलपुर। JDU MLA Gopal Mandal गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल और प्रॉपर्टी डीलर लाल बहादुर शास्त्री के बीच की पुरानी रंजिश पुलिस मुख्यालय के एक पत्र से फिर सुर्खियों में है। प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस महानिदेशक को एक अर्जी दे यह प्रबल आशंका जताई थी कि विधायक गोपाल मंडल उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए हुसैनाबाद के शूटरों को हत्या की सुपारी दी गई है।

दो शूटरों के नाम अंसार उर्फ अंसरवा और गुड्डू मियां के नाम का भी जिक्र डीजीपी को दी गई अर्जी में किया गया था। उक्त अर्जी पर डीजीपी ने संज्ञान लेते हुए जांच के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अब दोनों शूटरों की पहचान और उसकी कुंडली खंगाल रही है।

तकनीकी सेल को भी लगाया गया है। उधर, प्रॉपर्टी डीलर शास्त्री की इस अर्जी और लगाए गए आरोप को विधायक गोपाल मंडल ने बेबुनियाद बताया है।

रेकी कर रहे अंजान शख्स, क्या पता कब करा दी जाए हत्या

डीजीपी को भेजे गए पत्र में शास्त्री ने यह जानकारी दी है कि उसकी रेकी घर के आसपास अनजान शख्स करते हैं, क्या पता कब उसकी हत्या करा दी जाए। पत्र में प्रॉपर्टी डीलर ने कहा है, "हुसैनाबाद के शूटर को मेरी हत्या की सुपारी दी गई है।"

अर्जी में जीरोमाइल के समीप पूर्व के भूमि विवाद को लेकर विधायक पुत्र और अन्य की तरफ से हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए शूटरों के संबंध में जिन अपनों ने उन्हें जानकारी दी उनके नामों का भी जिक्र किया है। मुख्यालय के आदेश के बाद पुलिस अर्जी में वर्णित आरोप की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को भी मामले में सभी एहतियाती कदम उठाने को कहा है।

ये भी पढ़ें- Aurangabad News: पचरुखिया के जंगल से दो शक्तिशाली प्रेशर IED बरामद, नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: फंदे से लटका मिला छात्रा का शव... कपड़े भी अस्त-व्यस्त, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर