Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Makar Sankranti Kab Hai: मकर संक्रांति कब है? 14 या 15 जनवरी को, पढ़िए महत्व और शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti Kab Hai ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब सूर्य देवता एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे संक्रांति कहा जाता है। वहीं जब सूर्य देवता धनु राशि के निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। यह संक्रांति अन्य 12 संक्रांतियों में से सबसे अधिक महत्व रखती है।

By Mithilesh Kumar Edited By: Sanjeev KumarUpdated: Wed, 10 Jan 2024 09:58 AM (IST)
Hero Image
मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को है (जागरण)

मिथिलेश कुमार,बिहपुर। Makar Sankranti Kab Hai: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश होने साथ किया जाने वाला मकर संक्रांति पूजन इस बार 14 को नहीं बल्कि 15 जनवरी को होगा। यह जानकारी देते हुए बिहपुर के पंडित शंकर मिश्र व मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि मिथिला पंचाग के अनुसार 15 को मकर संक्रांति का पुण्यकाल है।

मकर संक्राति पूजन के दौरान लोगों द्वारा घरों में अपने कुलदेवता को पूरे विधि विधान के साथ तिल व गुड़ चढ़ाया जाएगा। जिसके बाद भोग लगे तिल व गुड़ को परिवार के सदस्यों के बीच बांटकर ग्रहण करते हैं।

पंडित मृत्युंजय मिश्रा बताते हैं कि मकर संक्रांति पूजन को लेकर पुरातन काल से चली आ रही पूजन पद्धत्ति में आज भी कोई फेरबदल नहीं हुआ है।

इस दिन गंगास्नान व दान काे भी बड़ा ही पुण्य फलदायी बताया गया है। वहीं मकर संक्राति पर पूरे भागलपुर अंगप्रदेश समेत गंगापार/नवगछिया अनुमंडल में भी लोग अपने परिवार व इष्टमित्रों के साथ दिन में जहां चूड़ा-दही,गुड़ व तिलकुट आदि खाते हैं। वहीं रात में खिचड़ी खाते हैं।

  • मकर संक्रांति का पुण्यकाल - 07 बजकर 15 मिनट से लेकर 06 बजकर 21 मिनट तक है
  • मकर संक्रांति महा पुण्यकाल - 07 बजकर 15 मिनट से लेकर 09 बजकर 06 मिनट तक है

मकर संक्रांति का महत्व क्या है?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी गंगा में स्नान करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस विशेष दिन पर ही गंगा मैया का धरती पर आगमन हुआ था। साथ ही इसी दिन से सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: राजद के लिए इन 5 लोकसभा सीट को जीतना अब आसान नहीं, मिल रही बड़ी चुनौती, पढ़िए समीकरण

Bihar Politics: 'संयोजक का पद कहां से आया? नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश हो रही'; JDU के दिग्गज नेता के गंभीर आरोप