Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhagalpur News: ट्यूशन जा रही नाबालिग को दो लड़कों ने उठाया, पहले भागलपुर फिर दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म

Bihar News भागलपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अपहरण कर पहले नाबालिग को भागलपुर ले जाया गया। इसके बाद दिल्ली ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक ट्यूशन के लिए घर से निकली छात्रा का गांव के ही दो लड़कों ने अपहरण किया था।

By Alok Kumar Mishra Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 07 Jul 2024 11:17 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, भागलपुर। खरीक की रहने वाली 10 वर्षीय लड़की का अपहरण करने के बाद पहले भागलपुर फिर दिल्ली ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। रविवार को मामला प्रकाश में आया। पीड़िता का जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में इलाज कराया जा रहा है।

उसके पिता ने बताया कि उसके ही गांव के दो युवकों ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया था। काफी खोजबीन करने पर भी बेटी का पता नहीं चला। चार दिन पहले उसकी पुत्री ने वाट्सएप पर अपनी तस्वीर भेज कर स्वजनों को सूचना दी।

उस नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि बेटी दिल्ली में है। तत्काल दिल्ली के लिए निकला और बेटी को वापस लेकर आया। इलाजरत पीड़िता के होठ सहित शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान हैं।

कब क्या हुआ

पिता ने बताया कि उनकी बेटी 25 जून को ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। तभी गांव के दोनों लड़कों ने रास्ते से उसका अपहरण कर लिया। अपने माता-पिता को पीड़िता ने बताया है कि दोनों उसे पहले भागलपुर में ही एक मकान में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके बाद उसे दिल्ली लेकर चले गए और वहां भी उसके साथ गलत किया। लड़की की हालत बेहद खराब थी, इसलिए उसे इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही बरारी पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लड़की ने पुलिस को विस्तार से आपबीती सुनाई। घटना की सूचना खरीक पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें-

Ara News: अवैध बालू खनन पर भोजपुर SP का बड़ा एक्शन, कई थानाध्यक्ष हटाए गए; नए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

पहले सांप ने युवक को काटा, फिर युवक ने सांप को दो बार काटा; उसके बाद…

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें