Move to Jagran APP

Madhepura Bihar News: कार सवार पैक्स अध्यक्ष को फिल्मी स्टाइल में मारी गई गोली, आन द स्पाट मौत

Madhepura Bihar News बिहार के मधेपुरा में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिल्मी स्टाइल में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी बाइक में सवार थे जबकि पैक्स अध्यक्ष अपनी कार में।

By Shivam BajpaiEdited By: Updated: Fri, 29 Jul 2022 09:18 PM (IST)
Hero Image
Madhepura Bihar News: पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह को लगी चार गोलियां।

Madhepura Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले में शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया। कार सवार पैक्स अध्यक्ष देर शाम अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक के बाद एक गोलियों की बौछार की गई। इस फायरिंग में चार गोलियां पैक्स अध्यक्ष को जा लगी। जानकारी मुताबिक पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दहशत का माहौल, छावनी बना इलाका

  • बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की देर संध्या पैक्स अध्यक्ष विपीन कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर जांच की।
  • जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह देर संध्या ग्वालपाड़ा बाजार से कार से अपने घर जा रहे थे।
  • शाहपुर टीकर टोला मोड़ के समीप पहले से घात लगाए तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने कार चला रहे पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी।
  • उन्हें चार गोली लगी। गोली लगने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
  • घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने पहुंचकर जानकारी ली।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।