Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भागलपुर जंक्शन पर 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' में फंसे 125 पैसेंजर, जुर्माना भरने के बाद छूटे

मिशन चक्रव्यूह के तहत भागलपुर जंक्शन पर ऐसे यात्रियों से जुर्माना वसूला गया जो बिना टिकट सफर कर रहे थे। मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम पवन कुमार के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई मिशन हर रोज चलाया जाएगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Fri, 25 Jun 2021 01:57 PM (IST)
Hero Image
भागलपुर जंक्शन पर चलाया जा रहा मिशन चक्रव्यूह।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। मालदा रेल मंडल ने जिस उद्देश्य से ऑपरेशन चक्रव्यूह की रचना की है, उसका फलाफल भी दिखने लगा है। शुक्रवार को भागलपुर जंक्शन पर ऑपरेशन चक्रव्यूह में 125 बिना टिकट यात्रा करने वाले लोग फंसे। सभी से जुर्माना वसूल किया गया। ऑपरेशन चक्रव्यूह से लगभग 40 हजार रुपये राजस्व के रूप में रेलवे को मिला।

मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम पवन कुमार के निर्देश पर सीआइटी आरएन पासवान के नेतृत्व में चले इस ऑपरेशन से बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई बेटिकट लोग इधर-उधर भागने की तैयारी में थे, लेकिन आरपीएफ के आगे एक नहीं चली। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आरपीएफ के जवान भी इस ऑपरेशन चक्रव्यूह में शामिल थे। सीआइटी के साथ आधा दर्जन से ज्यादा टीटीई भी साथ में थे।

इन ट्रेनों में विशेष चेकिंग

ऑपरेशन चक्रव्यूह भागलपुर जंक्शन पर सुबह आठ बजे से चला। मालदा-किउल इंटरसिटी, साहिबगंज इंटरसिटी, विक्रमशिला एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों को पकड़ा गया। सभी जुर्माना देकर छूटे। टिकट चेकिंग होने से टिकट काउंटरों पर भीड़ बढ़ने लगी है। लोग अब संबंधित ट्रेनों का आरक्षण या टिकट लेकर सफर कर रहे हैं। सीनियर डीसीएम ने बताया कि अभी ऑपरेशन चक्रव्यूह जंक्शन पर हर दिन चलेगा।

  • सीआइटी के नेतृत्व में सुबह से चला ऑपरेशन
  • मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम के निर्देश पर कार्रवाई

दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में लंबा वेटिंग

कोरोना का मामला कम होने के बाद भागलपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होेने लगा है। इस कारण भागलपुर से मुंबई और दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग टिकट बढ़ गई है। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। भागलपुर से मुंबई और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इसके बाद भी ट्रेनों में वेटिंग की सूची लंबी होती जा रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें