Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: नीतीश कुमार बनने जा रहे राष्ट्रपति? ललन सिंह ने किया बड़ा खुलासा

Bihar Politics लखीसराय में जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने पूरे कार्यकाल के लिए नीतीश कुमार को वोट दिया है। नीतीश कुमार नहीं होंगे भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Sun, 12 Jun 2022 03:15 PM (IST)
Hero Image
Presidential election 2022 INDIA : मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार नहीं होंगे राष्‍ट्रपति पद के लिए उम्‍मीदवार।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। Bihar Politics: भारत में राष्‍ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शीघ्र ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। जुलाई में देश को नया राष्‍ट्रपति भारत को मिल जाएगा। राष्‍ट्रपति चुनाव के उम्‍मीदवारों की लगातार देश भर में चर्चा हो रही है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नामों पर लगातार मंथन चल रहा है। वे एनडीए में हैं। भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

इस बीच लखीसराय में जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुंगेर के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। वे इस पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। बिहार की जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वे उसे पूरा करने में लगे हैं और आगे भी जनभावना का कद्र करते हुए यहां के लिए ही काम करेंगे। ये बातें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान शनिवार को कही। वे दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय जिले में थे। इस दौरान उन्होंने दो प्रखंड के तीन गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन करके लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए।

जदयू अध्यक्ष ललन स‍िंह ने पार्टी की तरफ से यह साफ कर दिया है कि उनके दल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं हैं। उनका दल किसे समर्थन करेगा यह निर्णय समय निकट आने पर लिया जाएगा। ललन सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बनाया है। बीच में यह पद छोड़कर जाने का सवाल कहां है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान के बाद इस चर्चा पर तत्काल विराम लग गया है कि नीतीश कुमार देश के अगले राष्ट्रपति हो सकते हैं। चूंकि जदयू के ही मंत्री श्रवण कुमार ने अपने बयान में इस बात का संकेत दो दिन पूर्व दिया था कि नीतीश कुमार देश के अलग राष्ट्रपति हो सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्री के बयान को व्यक्तिगत बताकर पार्टी स्तर से खारिज कर दिया।