Move to Jagran APP

देर रात अस्पताल में अचानक खतरनाक सांप लेकर पहुंच गया व्यक्ति, मरीज से लेकर डॉक्टर तक रह गए सन्न; पढ़ें पूरा मामला

Bhagalpur News बिहार के भागलपुर से जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक अनोखा मामला सामने आया। एक व्यक्ति को रसल वाइपर सांप ने काटा लेकिन उसने सांप को पकड़कर अस्पताल ले जाने की हिम्मत दिखाई। अस्पताल में सांप को एक बोरे में रखा गया है और वन विभाग को सूचित किया गया है। व्यक्ति का इलाज जारी है।

By Mihir Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 16 Oct 2024 11:03 AM (IST)
Hero Image
रसल वाइपर ने काटा तो सांप को हाथ में पकड़कर पहुंच गए अस्पताल

जागरण संवाददाता, भागलपुर।  जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फैब्रिकेटेड अस्पताल में मंगलवार की रात एक अनोखा मामला सामने आया। दरअसल, जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक निवासी 48 साल के प्रकाश मंडल को रसल वाइपर सांप ने काट लिया।

जैसे ही प्रकाश को पता चला कि उन्हें सांप ने काट लिया है। इसके बाद, उन्होंने सांप को पकड़ा और सीधे अस्पताल लेकर पहुंच गए। प्रकाश के साथ इनके परिजन भी थे।

आसपास के लोगों ने बताया कि शाम को प्रकाश अपने घर में लेटे थे। तभी सांप ने हाथ में काट लिया। एहसास होने पर सचेत हुए। लाइट जला कर देखा तो काटने के बाद सांप भाग रहा था। इसके बाद प्रकाश ने किसी तरह से सांप को पकड़ लिया।

सांप को देखकर कर्मचारी भी हो गए परेशान 

इसके बाद सांप को लेकर सीधे अस्पताल लेकर आए। दूसरी ओर प्रकाश के हाथ में लंबा सांप देख अस्पताल के कर्मचारी भी परेशान हो गए। ट्राली मैन यह सोचने लगे कि इनको ट्राली पर कैसे बैठाया जाए।

परेशानी को देखते हुए प्रकाश ने सांप का मुंह दबा दिया और ट्राली पर लेट गए। इसके बाद इनको वार्ड के अंदर ले जाया गया। जहां डाक्टर ने सांप को देखने के बाद इनको इंजेक्शन दिया।

हाथ में रसल वाइपर को पकड़कर अस्पताल पहुंचे प्रकाश। फोटो- जागरण

वहीं, सांप को प्रकाश के परिजनों ने एक बोरे में बंद कर अस्पताल परिसर के अंदर ही सुरक्षित रखा है। हेल्थ मैनेजर वीरमणी ने बताया प्रकाश का इलाज जारी है। वहीं सांप को सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गयी है।

औरंगाबाद : सांप के डंसने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत 

उधर, औरंगाबाद जिले में नबीनगर प्रखंड की चंद्रगढ़ पंचायत के चंद्रगढ़ गांव निवासी मितेंद्र राम की डेढ़ वर्षीय पुत्री आकृति कुमारी की मौत सोमवार की देर रात्रि जहरीले सांप के काटने से हो गई। जिला परिषद हरिराम ने बताया कि सोमवार कि रात आकृति अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। 

घर के छत से आकृति के ऊपर जहरीला सर्प गिरा और उसे डंस लिया। घटना की जानकारी देते हुए आकृति मां ने बताया कि यह घटना रात के दो बजे की है। जब आकृति अपने मां के साथ सो रही थी तभी घर के छत से एक जहरीला सांप गिरा और उसे डंस लिया। 

आकृति की मां ने बताया कि हमें पता तब चला जब सांप मेरे हाथों के ऊपर से गुजरने लगा तो पता चला। जैसे ही मेरी नींद खुली और झट से सर्प को फेंकी जो ईंट के दीवार के छिद्र में जा घुसा। सर्प को देख में जोरो से चिल्लाई तभी घर के सभी सदस्य जाग गए। 

मैं अपने परिवार वालों को बताया कि आकृति को जहरीले सांप डंस लिया है। स्वजनों के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नबीनगर में लाया गया जहां चिकित्सकों ने आकृति की स्थिति गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिए रेफर कर दिया। मगध मेडिकल कालेज जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-

Jehanabad News: जहानाबाद में 5 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, DM के एक्शन से विभाग में मचा हड़कंप; पढ़ें पूरा मामला

Bihar Education News: 7 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर! शिक्षा विभाग का नया निर्देश जारी, पढ़ें डिटेल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें