Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhagalpur: डेंगू से दूसरी मौत! चार साल की बच्ची ने गंवाई जान, तेजी से बढ़ रहे मामले, अस्पतालों में बेड फुल

बिहार के भागलपुर में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में इस बीमारी से एक युवक की मौत हुई थी। इस डेंगू ने एक चार साल की बच्ची की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि बच्ची पिछले पांच दिनों से डेंगू पॉजिटिव थी। मंगलवार की रात बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया।

By Jagran NewsEdited By: Mukul KumarUpdated: Wed, 06 Sep 2023 01:24 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, भागलपुर : तेजी से पांव पसार रहे डेंगू से भागलपुर में दूसरी मौत हुई है। बुधवार को तिलकामांझी थानाक्षेत्र के हटिया रोड़ निवासी चंदन कुमार यादव की चार वर्षीय पुत्री की मौत डेंगू से हुई है। उपचार के क्रम में बच्ची ने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया। बच्ची पांच दिन से डेंगू पॉजिटिव थी।

सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे तिलकामांझी स्थिति निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। स्वजनों ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे के आसपास अचानक बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी। तेज बुखार, उल्टी दस्ता के साथ शरीर ठंड से कांपने लगा था।

उन्होंने आगे बताया कि चिकित्सक लगातार बच्ची को बचाने का प्रयास करते रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सुबह करीब तीन बजे बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। मृतक बच्ची के पिता चंदन तिलकामांझी में लैंब संचालक है। जांच में इनके पूरे परिवार को डेंगू पॉजिटिव बताया गया है।

16 अगस्त 2023 को जिले में डेंगू से हुई थी पहली मौत

तिलकामांझी के इसी इलाके में 16 अगस्त 2023 को डेंगू से 34 साल के एक युवक संतोष कुमार की मौत हुई थी। संताेष का अचानक प्लेटलेट्स घटने की जानकारी सीबीसी जांच से चला। परिवार घबरा गया। आनन-फानन में उसे स्वजनों ने एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।

जहां से चिकित्सकों ने संतोष को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया। इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई।

अस्पताल में बेड फुल, मरीज बेड के लिए परेशान

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है। 41 बेड वाले इस वार्ड में मरीज को बेड नहीं मिल रहा है। गंभीर मरीजों के लिए 17 बेड का एचडीयू वार्ड बना है।

जेएलएनएमसीएच में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बुधवार को 61 तक पहुंच गई है। जिन मरीजों को बेड नहीं मिली है, उनको इमरजेंसी वार्ड में जमीन पर रखा गया है।

आज से शुरू हुआ एक सौ बेड का वार्ड

डीएम सुब्रत सेन के आदेश पर जेएलएनएमसीएच में एक सौ बेड का अलग से डेंगू वार्ड बुधवार से शुरू किया गया है। सुबह से ही यहां मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। हालांकि इस वार्ड में अभी मरीजों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यहां मरीज को परेशानी होगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर