Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

श्रावणी मेला में बिहमा कांवरिया पथ होकर अगर आप गुजर रहे हैं तो ध्‍यान दें, दो दर्जन कांवरियों को कुत्‍ते ने काटा

श्रावणी मेला 2022 आवारा कुत्तों ने सुबह-सुबह 20 से ज्यादा कांवरियों को काटकर जख्‍मी कर दिया। तारापुर प्रखंड क्षेत्र स्थित बिहमा कांवरिया पथ पर यह घटन घटी है। सभी कांवरिये सुल्‍तानगंज से देवघर पैदल जा रहे थे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Mon, 01 Aug 2022 04:15 PM (IST)
Hero Image
श्रावणी मेला 2022 : जख्‍मी कांवरियों का तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। कच्ची कांवरिया पथ पर सोमवार की सुबह आवारा कुत्तों के झुंड ने 20 से ज्यादा कांवरियों को काट लिया। घटना तारापुर प्रखंड क्षेत्र स्थित बिहमा कांवरिया पथ के पास हुई। जख्मी कांवरियों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया गया। सभी का इलाज चल रहा है। कांवरियों को स्वास्थ शिविर में इलाज किया गया।

कांवरियों का जत्था बाबा धाम जा रहा था इस बीच बिहमा के पास लगभग 10 की संख्या में रहे आवारा कुत्तों ने पीछे से हमला कर दिया। कुत्तों के अचानक हुए हमले से कांवरिया हड़बड़ा गए। अफरा-तफरी का मच गई। कच्ची पथ् पर स्थित दुकानदार लाठी-डंडा लेकर निकले हैं और कुत्तों को भगाया इस दौरान कुछ दुकानदारों को भी कुत्तों ने काट लिया।

यह भी पढ़ें: Bihar: चिराग पासवान की शादी की चर्चा हो या अररिया की आरती का अनोखा प्यार, जुलाई में इन 5 खबरों ने मचाया तहलका

अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डा. बीएन सिंह के नेतृत्व में इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि सुबह के पांच-छ्ह बजे कांवरिया मार्ग में कांवरियों के चिकित्सीय सेवा को लेकर लगे अस्थाई स्वास्थ्य शिविर धर्मराय में ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने मोबाइल पर बड़ी संख्या में कांवरिया,स्थानीय दुकानदार व ग्रामीणों को कुत्ता काटने की जानकारी दी गई है।

जानकारी मिलते ही कुत्ते के शिकार सभी कांवरिया को इलाज के लिए ऐंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजने को कहा गया।

आधे घंटे के करीब सभी कांवरिया को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।जहां सभी का इलाज अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात व अस्पताल परिसर में अपने आवास में आराम फरमा रहे स्वास्थ्यकर्मियों से इमरजेंसी में बुलाया गया।सभी ने पूरी आस्था के साथ कांवरियों की सेवा की।

कुत्ते का शिकार कुछ कांवरिया बुरी तरह जख्मी हुए थे। सभी को एंटी  रेबीज वैक्सीन लगाई गई। कुछ का इलाज अस्थाई स्वास्थ्य शिविर में भी किया गया।

यहां बता दें कि पहले भी कांवरिया पथ पर कुत्‍ते के काटे जाने की सूचना मिली थी। इसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से कोई खास इंतजाम नहीं किया गया। कुत्‍ते के कांवरियों को काफी परेशानी होती है। 

कुत्तों ने चार वर्षीय बालक को काट किया लहूलुहान

संसू, पीरपैंती (भागलपुर)। पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम भागलपुर जाने के लिए मेहरमा थाना क्षेत्र के चंपा निवासी मानधन मंडल के चार वर्षीय नाती को प्लेटफार्म पर आवारा कुत्तों ने काटकर लहूलुहान कर दिया। वह अपने चार वर्ष के नाती अनीश और बेटी के साथ पीरपैंती स्टेशन पर आए थे। प्लेटफार्म- 2 पर बैठे ही थे कि बच्चे को सात कुत्ते घसीटने लगे। बच्चे को लहूलुहान कर दिया। स्टेशन पर बैठे कावंरिया और सुंदरपुर निवासी मु. मि_ू खान ने कुत्ते के झुंड से किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला और रेफरल अस्पताल पहुंचाया। बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो हो गया है। अस्पताल में वह इलाजरत है। बच्चे के नाना मदन मंडल ने बताया कि बच्चा का घर कुर्मीचक विक्रमशिला है। बरौनी ट्रेन पकडऩे के लिए स्टेशन पर आए थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहता तो चार वर्षीय बालक लहूलुहान नहीं होता।  

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर