Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surya Grahan 2022 Bihar Time: बिहार के क‍िस जिले में किस समय तक सूर्यग्रहण, यहां है प्रत्‍येक जिलों की जानकारी

Surya Grahan 2022 Bihar Time सूर्यग्रहण प्रारंभ हो चुका है। बिहार के प्रत्‍येक जिलों में अलग-अलग समय पर सूर्यग्रहण है। आइए हम आपको बताते हैं बिहार के किस जिलों में किस समय तक सूर्यग्रहण रहा। भागलपुर में लोग गंगा स्‍नान करने आए।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Tue, 25 Oct 2022 06:00 PM (IST)
Hero Image
Surya Grahan 2022 Bihar Time: भागलपुर में गंगा करते करते लोग।

ऑनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Surya Grahan 2022 Bihar Time: वर्ष 2022 का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण 25 अक्‍टूबर मंगलवार को है। हालांकि इस ग्रहण का काल अब समाप्‍त हो चुका है। बिहार के सभी जिलों में अलग-अगल समय निर्धारित था। हालांकि कुछ ही मिनट का अंतर प्रत्‍येक जिलों में देखा गया। कहा जा रहा है कि भारत के सभी राज्‍यों में इस ग्रहण को देखा है। बिहार के पूर्व बिहार, सीमांचल, कोसी, भागलपुर समेत राज्‍य के प्रत्‍येक जिलों में ग्रहण की सूचना है।     

बिहार के किन जिलों में कब प्रारंभ होगा सूर्यग्रहण

  • छपरा 16:41 से 17:12 तक
  • सिवान 16:20 से 17:13 तक
  • गोपालगंज 16:40 से 17:15 तक
  • बेतिया 16:39 से 17:13 तक
  • हाजीपुर 16:42 से 17.13 तक
  • मुजफ्फरपुर 16:41 से 17:12 तक
  • वैशाली 16:42 से 17:12 तक
  • सोनपुर 16:42 से 17:13 तक
  • आरा 16:41 से 17:18 तक
  • बक्सर 16:42 से 17:17 तक
  • भोजपुर 16:42 से 17:11तक
  • पूर्णिया 16:43 से 17:04 तक
  • भागलपुर 16:42 से 17:13 तक
  • जहानाबाद 16:41 से 17:09 तक
  • दरभंगा 16:41 से 17:09 तक
  • पटना 16.42 से 17:14 तक
  • मुंगेर 16:43 से 17:08 तक
  • चंपारण 16:38 से 17:44 तक
  • खगड़िया 16.43 से 17:07 तक
  • मधेपुरा 16:42 से 17:06 तक
  • नवादा 16 :44 से 17:12 तक
  • कटिहार 16 :44 से 17:03 तक
  • औरंगाबाद 16 :44 से 17:17 तक
  • मधुबनी 16.41 से 17.0 9 तक
  • समस्तीपुर 16:42 से 17:09 तक
  • रोहतास 16:43 से 17:18 तक
  • अररिया  16:43 से 17.03 तक
  • किशनगंज 16:43 से 17:06 तक
  • कैमूर 16:43 से 17:08 तक
  • लखीसराय 16:44 से 17:10 तक
  • शेखपुरा 16:47 से 17:08 तक
  • गया 16:44 से 17:14 तक

सूतक काल के समय से ही लोगों साधना में जुट गए

ग्रहण काल के पूर्व सूतक काल से ही देवालय आदि बंद कर दिए गए थे। लोग खुद में ध्‍यान व साधना करने ईश्‍वर की आराधना करते देखे गए। कुुछ लोग गुरु मंत्र का जाप कर रहे थे। भागलपुर में गंगा तट के पास लोग बैठकर ग्रहण काल में ध्‍यान लगाया। ग्रहण समाप्‍त होने के बाद स्‍नान करके वे घर पहुंचे।  

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें