Move to Jagran APP

पत्नी कर रही थी इंतजार, लौटकर नहीं आया 'चांद'; करवा चौथ पर पति की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News नवगछिया में करवा चौथ की रात पत्नी के साथ चांद देखने की तैयारी कर रहे रविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने मोटरसाइकिल से आकर रविंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में इस वक्त सनसनी का माहौल है।

By Lalan Rai Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 21 Oct 2024 03:33 PM (IST)
Hero Image
अनुमंडल अस्पताल में बैठी मृतक की पत्नी। जागरण

संवाद सूत्र, नवगछिया। पति की लंबी आयु के लिए सोनी देवी रविवार सुबह से ही निर्जला उपवास पर थी। वह चांद देख कर करवा चौथ का व्रत को निस्तारण करते पति के हाथ से पानी पीती, लेकिन इस बीच अपराधियों ने मौका देख रविंद्र को गोली मार कर हत्या कर दी। रविंद्र की सोनी देवी से डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी।

मृतक की पत्नी नेहा और उसकी मामी ने बताया कि रविंद्र ड्राइवर था। रास्ता नहीं देने पर नंदू चौधरी की बेटा लव से हमारे भांजे की हत्या करा दी। सूचना पर एसडीपीओ ओम प्रकाश व थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।

थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि हत्या हुई है। उसकी जांच की जा रही है। मृतक का भी आपराधिक इतिहास रहा है।

एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि मामला जो भी था गोली मारकर हत्या हुई है। हम लोग सभी स्तर से इसकी जांच कर रहे हैं। परिजनों के द्वारा लव कुमार का नाम बताया जा रहा है। मृतक की भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। रविंद्र कुमार की हत्या में चार फीट जमीन का विवाद सामने आ रहा है। घटना स्थल से चार खोखा बरामद किया है।

मृतक रविंद्र कुमार का रहा है आपराधिक इतिहास

मृतक का भी आपराधिक इतिहास रहा है। खगड़िया और नवगछिया में उस पर हत्या, रंगदारी सहित कई मामले दर्ज हैं। नवगछिया में हाल में हुई हत्या में उसकी संलिप्तता बताई जा रही है। खादी भंडार के पीछे अपराधियों द्वारा अचानक गोलीबारी करने से अफरातफरी मच गई।

सरेआम गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए, जबकि खादी भंडार परिसर में एक वर्ष पूर्व ही टीओपी खुलवाया गया है, लेकिन पुलिस बल गोली की आवाज सुनकर भी नहीं निकले। पुलिस की लापरवाही के यहां पर पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकीं हैं।

गोपालपुर के व्यक्ति की हुई थी सरेआम हत्या

यहां गोपालपुर के एक व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या कुछ वर्ष पहले कर दी गई थी। हाल में ही स्टेशन से आने के दौरान एक व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। वहीं, पिछले सप्ताह घरेलू उत्सव के दौरान फायरिंग करने के दौरान एक युवक को गोली लग गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

नया टोला में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। यहां सरेआम हथियारबंद अपराधी घूमते हैं। हालांकि, पुलिस की गश्ती गाड़ी आती है। डायल 112 भी मौजूद रहता है, लेकिन यहां पर अपराधी घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। जबकि नया टोला नवगछिया रेलवे स्टेशन का प्रमुख मार्ग है। यहां पर दिन-रात आवागमन होता है, लेकिन इस तरह से यहां पर गोलीबारी की घटना चिंतनीय है।

ये भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नगर निगम में चल रहा बड़ा 'खेल'! पार्षदों के आरोप से हड़कंप, मेयर को लेकर कह दी चौंकाने वाली बात

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।