Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अब 24 घंटे देश की शान तिरंगा का दीदार करेंगे पैसेंजर

रेल मंत्रालय की ओर से देश के ए वन और ए ग्रेड स्टेशनों की सूची में आने वाले रेलवे स्टेशन परिसर में तिरंगा का निर्देश दिया था। पूर्व रेलवे जोन में भागलपुर तीसरा बड़ा स्टेशन है।

By Dilip ShuklaEdited By: Updated: Wed, 06 Mar 2019 07:20 PM (IST)
Hero Image
अब 24 घंटे देश की शान तिरंगा का दीदार करेंगे पैसेंजर

भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर जंक्शन पर प्रमंडल का सबसे ऊंचा तिरंगा शान से लहराया। स्टेशन के सरर्कुलेटिंग एरिया में 100 फीट ऊंचा तिरंगा को बुधवार की सुबह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार ने बटन दबाकर ध्वजारोहण किया। 24 घंटे शहरवासी और आम लोग तिरंगे को फहरता देखेंगे। आरपीएफ और जीआरपी ने परेड कर तिरंगे को सलामी दी। रेलकर्मियों ने राष्ट्र गान जन-गण-मन गाए।

दरअसल, रेल मंत्रालय की ओर से देश के ए वन और ए ग्रेड स्टेशनों की सूची में आने वाले रेलवे स्टेशन परिसर में तिरंगा का निर्देश दिया था। पूर्व रेलवे जोन में भागलपुर राजस्व और सुविधा मामले में तीसरा बड़ा स्टेशन है। इस कारण यहां भी तिरंगा लगना था। रेलवे ने 26 जनवरी से पहले ध्वज फहराने का निर्देश दिया था। पर, काम पूरा नहीं हो सका। तिरंगे की लंबाई 30 फीट और चौड़ाई 20 फीट है। तिरंगा लगाने का काम पुणे की कंपनी ने किया है।

इस मौके पर डायरेक्टर सीपी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक समर सिंह, चीफ यार्ड मास्टर प्रमोद कुमार, एसएम विक्रम सिंह, सीआइटी आरएन पासवान, आइओडब्ल्यू एसके भगत, पीडब्ल्यूआइ आरके सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, आरपीएफ दरोगा दीपक मिश्रा सहित कई रेल कर्मी थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें