Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार में कार्यक्रम तय, पूर्णिया में दो लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

भाजपा के चाणक्‍य केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ित साह बिहार आ रहे हैं। सीमांचल क्षेत्र में उनका दो दिवसीय कार्यक्रम है। पूर्णिया और किशनगंज में उनके कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय भी पिछले दिनों यहां आए थे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Wed, 31 Aug 2022 10:33 PM (IST)
Hero Image
बिहार आ रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। केंद्रीय गृह मंत्री के पूर्णिया आगमन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक विजय खेमका, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मनोज राय, प्रफुल्ल रंजन वर्मा मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आगामी 23 सितम्बर को गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम पूर्णिया में प्रस्तावित है। उनके आगमन पर स्वागत और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिला मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश ने बताया कि रंगभूमि मैदान में वर्तमान राजनीति के चाणक्य व गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया एवं आसपास के जिलों के लगभग दो लाख भाजपा कार्यकर्ताओं की विशाल सभा को संबोधित करेंगे। बैठक में कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रभारी समेत भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इससे पहले, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का सीमांचल भी आए थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के संगठन की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को दी। बैठकें की। केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ित साह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल में 23 और 24 सितंबर को आ रहे हैं।

विधान पार्षद दिलीप जायसवाल ने कहा 23 सितंबर को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गृह मंत्री का सभा है। 24 सितंबर को किशनगंज आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। अमित साह के कार्यक्रम में कई अन्‍य मंत्री व भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें